एक्सक्यूलसिव : पीएमश्री स्कूल मामले में छात्रा को आया होश, बयान में ‘बॉल’ लगने की पुष्टि; लापरवाही पर DEO सख्त, प्राचार्य को नोटिस जारी
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
26 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 26 नवम्बर 2025, 1:06 अपराह्न IST)

नीमच/मनासा (द टाइम्स ऑफ एमपी एक्सक्यूलसिव रिपोर्ट) | पीएमश्री स्कूल (PM SHRI School) कुंडला में छात्रा के बेहोश होने के मामले में स्कूल प्रबंधन की ‘लीपापोती’ और ‘संवेदनहीनता’ का पर्दाफाश हो गया है। जिस घटना को शिक्षक ‘बीमारी और चक्कर’ बताकर पल्ला झाड़ रहे थे, उसकी सच्चाई खुद पीड़ित छात्रा ने अस्पताल के बिस्तर से बयां कर दी है। छात्रा रचना मेघवाल ने अधिकारियों को दिए बयान में साफ कहा है- “मुझे बॉल ही लगी थी, जिसके बाद चक्कर आए।”

इस खुलासे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने भी स्कूल की लापरवाही मानी है और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) थमाने का आदेश दे दिया है।

‘बॉल थ्योरी’ पर लगी मुहर, छात्रा का बयान शिक्षकों के मुंह पर तमाचा : बुधवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बी.एल. जावरिया ने जिला अस्पताल पहुंचकर छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा ने स्पष्ट किया कि उसे क्रिकेट की बॉल लगी थी, जिसके कारण वह बेहोश हुई। यह बयान उन शिक्षकों के दावों की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है, जो इसे सिर्फ ‘चक्कर आना’ बता रहे थे। BEO जावरिया ने बताया, “बालिका अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसे आज (बुधवार) डिस्चार्ज किया जा रहा है। उसने कल से स्कूल जाने की इच्छा भी जताई है।” (हालांकि, बीईओ ने मानवता दिखाते हुए पालकों को अपनी सरकारी गाड़ी से घर छोड़ने की पेशकश की, जिसे नाराज परिजनों ने ठुकरा दिया।)

DEO ने मानी स्कूल की गंभीर गलती: ‘पालकों को सूचना तक नहीं दी’ जिले के सबसे बड़े शिक्षा अधिकारी, डीईओ सुजानमल मांगरिया ने भी स्वीकार किया कि स्कूल प्रबंधन ने घोर लापरवाही की है। डीईओ ने हमारे संवादाता को बताया, “जांच में यह सामने आया है कि स्कूल स्टाफ ने पालकों को खबर तक नहीं की। उन्हें गांव वालों से पता चला। यह बर्दाश्त के बाहर है। मैं प्राचार्य को नोटिस जारी कर रहा हूं। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो दोषियों पर गाज गिरना तय है।”

पिता का फूटा गुस्सा: “इंसानियत मर चुकी है क्या?” छात्रा के पिता श्यामलाल मेघवाल का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि स्कूल का रवैया ‘अमानवीय’ है। पिता ने कहा, “मेरी बच्ची 24 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ रही थी, लेकिन स्कूल का एक भी स्टाफ देखने नहीं आया। फोन करना तो दूर की बात है। मुझे गांव वालों ने बताया तब मैं पागलों की तरह दौड़ा। क्या उन्होंने मेरी बच्ची को मरने के लिए छोड़ दिया था ?”

एक और बड़ा खुलासा: 4 दिन पहले भी गिरी थी छात्रा? पिता ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “अब स्कूल वाले सफाई दे रहे हैं कि रचना 4 दिन पहले भी स्कूल में चक्कर खाकर गिरी थी। अगर ऐसा था, तो मुझे तब क्यों नहीं बताया? यह स्कूल है या कोई छिपाने का अड्डा? मैं बेटी के पूरी तरह ठीक होने के बाद इन लापरवाहों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ूंगा।”

फिलहाल छात्रा को डिस्चार्ज किया जा रहा है , लेकिन सवाल वही है- क्या पीएमश्री का ठप्पा लग जाने से स्कूल अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाता है?

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories