Bageshwar Baba Padyatra: अंतिम चरण में उमड़ी भक्तों की भीड़, सीएम मोहन यादव ने भी पहुंचकर जताई आस्था

cm

मथुरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा अपने चरम पर है। दस दिनों से जारी यह आध्यात्मिक यात्रा शनिवार को जैत गांव से शुरू होकर वृंदावन की पावन नगरी में प्रवेश कर गई। यात्रा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।

Shubham Solar Solution

यात्रा के बीच मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं के बीच जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते दिखे। इस दौरान उन्होंने भक्तों से संवाद भी किया और सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाने वाली इस पदयात्रा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का यह प्रयास समाज में समरसता और आध्यात्मिक जागरण का एक बड़ा उदाहरण है।

पूरी यात्रा में भक्ति संगीत, जयघोष और आध्यात्मिक अनुष्ठानों का माहौल देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा, रूट डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू कीं, जिससे यात्रा बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सकी