Manasa Police की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ 2 शातिर अंतर्राज्जीय चोर सहित 4 गिरफ्तार

Manasa Police

Manasa Police

मनासा | नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Manasa Police को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर 90 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है इस मामले में बाछड़ा समुदाय के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 2 शातिर अंतर्राज्यीय चोर हैं

Shubham Solar Solution

मुखबिर की सूचना पर Manasa Police ने की घेराबंदी

दिनांक 06.01.2026 को Manasa Police को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि अवैध शराब की तस्करी की जा रही है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग टीमें बनाकर घेराबंदी की:

  • पहली कार्रवाई: हाडीपीपल्या निवासी अक्षय और अर्जुन बाछड़ा को पल्सर मोटरसाइकिल पर 20 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया ये दोनों पूर्व के कई अपराधों में फरार चल रहे थे

  • दूसरी कार्रवाई: Manasa Police ने दूसरी सूचना पर पिंटू उर्फ प्रकाश और अनिकेत को 70 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया आरोपी पिंटू राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार थाने के एक मामले में फरार चल रहा था

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों में से पिंटू और अक्षय शातिर अपराधी हैं, जिन पर मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं:

  • पिंटू उर्फ प्रकाश (तलाउ): इस पर कुकड़ेश्वर, रामपुरा, नीमच कैंट, जीरन और राजस्थान के झालावाड़ व शाहपुरा में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 11 मामले दर्ज हैं

  • अक्षय (हाडीपीपल्या): इसके विरुद्ध मनासा थाने में चोरी और आबकारी अधिनियम के 4 मामले दर्ज हैं

  • अर्जुन उर्फ राजकुमार (हाडीपीपल्या): इसके खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं

  • अनिकेत (हाडीपीपल्या): इसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

सराहनीय भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई में Manasa Police के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी मनासा श्रीमती निकिता सिंह का कुशल मार्गदर्शन रहा टीम में थाना प्रभारी मनासा सहित उप निरीक्षक तेज सिंह सिसोदिया, नीलेश सोलंकी, सउनि दिलीप कलमोदिया और अन्य आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही


यह भी पढ़ें: Google AI की इस भारी गलती पर Elon Musk ने ली चुटकी, इंटरनेट पर मचा तहलका

हो सकता है आप चूक गए हों