Good News: आधी रात को ‘देवदूत’ बनी मंदसौर पुलिस, कुएं में गिरे अघोरी को मौत के मुंह से खींच लाई; देखें रेस्क्यू की कहानी

Screenshot 2025-11-22 105831

मंदसौर: अक्सर अपनी सख्ती के लिए जानी जाने वाली खाकी का एक मानवीय चेहरा मंदसौर में शुक्रवार की रात देखने को मिला। यहां कोतवाली पुलिस ने सजगता की मिसाल पेश करते हुए 45 मिनट से कुएं में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे एक शख्स को सकुशल बाहर निकाल लिया।

Shubham Solar Solution

घटना कोर्ट रोड स्थित एक पुरानी बावड़ी (कुएं) की है, जहां पूजा-पाठ के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

क्या थी पूरी घटना ? 

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात, घनश्याम अघोरी (निवासी डिगाव) कोर्ट रोड स्थित बावड़ी पर पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे कुएं में जा गिरे। घनश्याम के साथ मौजूद उनके साथी ने जब यह देखा, तो वह घबरा गया और सड़क पर मदद के लिए दौड़ पड़ा।

किस्मत अच्छी थी कि उसी वक्त कोतवाली पुलिस की गश्ती दल वहां से गुजर रहा था। युवक ने बदहवास हालत में पुलिस को रोका और साथी के कुएं में गिरने की सूचना दी।

रस्सियों के सहारे रेस्क्यू 

सूचना मिलते ही कोतवाली मोबाइल टीम और FRV के जवान बिना एक पल गंवाए एक्शन में आ गए। अंधेरा और कुएं की गहराई चुनौती थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने रस्सियों का इंतजाम किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने घनश्याम अघोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि करीब 45 मिनट तक कुएं के ठंडे पानी में फंसे रहने के कारण उनकी हालत खराब हो रही थी, अगर पुलिस कुछ मिनट और देरी करती तो अनहोनी हो सकती थी।

इन जांबाजों ने बचाई जान: इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में पी.एस. राठौड़, उप निरीक्षक संदीप मौर्य, FRV जवान रंजीत और आरक्षक हरीश राठौड़ की भूमिका अहम रही। शहरवासी पुलिस की इस तत्परता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

हो सकता है आप चूक गए हों