भरभड़िया फंटे पर किसानों का धरना, मोरवन फैक्ट्री विरोध में ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका

नीमच। मोरवन में प्रस्तावित फैक्ट्री के विरोध में निकली किसानों की विशाल ट्रैक्टर रैली सोमवार को उस समय ठहर गई जब पुलिस ने ग्रामीणों को भरभड़िया फंटे पर ही रोक लिया। रैली को रोकने से नाराज़ किसानों और ग्रामीणों ने वहीं सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण मोरवन क्षेत्र में लगने वाली फैक्ट्री का विरोध करते हुए “डैम बचाओ” अभियान के तहत यह रैली सरवानिया महाराज से होते हुए नीमच जिला मुख्यालय तक ले जा रहे थे, जहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की योजना थी।
स्थानीयों का कहना है कि फैक्ट्री से पर्यावरण और खेती योग्य भूमि पर खतरा उत्पन्न होगा, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रैली को रोकने का निर्णय लिया।

