291 करोड़ की लागत से नीमच-सिंगोली रोड का शुभारंभ: क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

1

सिंगोली, मध्य प्रदेश। (राजेश कोठारी)  क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने की पहल में, नीमच से सिंगोली तिलस्वा महादेव तक बनने वाले बहुप्रतीक्षित 291 करोड़ रुपये की लागत के सड़क मार्ग का शनिवार को औपचारिक शुभारंभ हो गया। क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश सखलेचा ने स्थानीय तिलस्वां चौराहे पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Shubham Solar Solution

शुभारंभ समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, और मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

“सड़क मार्ग विकास की धुरी है” – विधायक सखलेचा

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सखलेचा ने सड़क मार्ग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “किसी भी नगर के विकास के लिए सड़क मार्ग महत्वपूर्ण होता है। नीमच-सिंगोली रोड के बनने से इस क्षेत्र में व्यापार और औद्योगिक विकास में तेजी आएगी।”

उन्होंने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 2-3 महीनों में माखनगंज-धोगवां सड़क मार्ग का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से सिंगोली का आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार-व्यवसाय को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार मेहता ने किया, जबकि नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सड़क परियोजना क्षेत्र की समृद्धि के लिए एक मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

 

 

हो सकता है आप चूक गए हों