नीमचसिटी पुलिस को मिली सफलता

लक्ष्मीनारायण मंदिर नीमचसिटी, मंशापूर्ण महादेव मंदिर इन्द्रानगर में हुई चोरियों का पर्दाफाश, विधि विरूद्ध बालक सहित चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी गये चांदी के छत्र, चांदी के मुकुट, दानपेटी, नगदी, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कुटी सहित कुल रूपये का मश्रुका बरामद
नीमच| पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमचसिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक की मध्यरात्रि एवं को दोपहर में हुई मंदिर चोरियों का पर्दाफाश करते हुए विधि विरूद्ध बालक सहित अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये चांदी के छत्र, चांदी के मुकुट, दानपेटी, नगदी, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कुटी सहित कुल रूपये जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
. मंशापूर्ण महादेव मंदिर चोरी: फरियादी कमलेश पिता भेरूलाल मोड़ निवासी इन्द्रानगर नीमच सिटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि वह इन्द्रानगर नीमच सिटी में रहता है तथा मंशापूर्ण महादेव पर पुजारी का काम करता है । दिनांक को सुबह की पूजा-अर्चना करके लगभग बजे घर चला गया था, दिन में मंदिर का ताला खुला ही था । दिनांक शाम बजे करीब उन्हें मंदिर के पास रहने वाले से मौखिक जानकारी मिली कि मंदिर में रखी दान पेटी नहीं है । जाकर देखने पर दानपेटी नहीं मिली, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है । मंदिर की दानपेटी लगभग माह से खोली नहीं गई थी, जिसमें अनुमानित हजार रुपये होंगे । रिपोर्ट पर थाना नीमचसिटी पर अपराध क्रमांक धारा () बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
. लक्ष्मीनारायण मंदिर चोरी: फरियादी बालमुकुंद दास पिता तुलसीदास बैरागी निवासी किर्तीनगर नीमचकैण्ट द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि वह किर्तीनगर नीमच में रहते हैं । उनके जमाई प्रहलाददास पिता मांगुदास जी बैरागी निवासी नाईयों की गली नीमच सिटी, लक्ष्मीनारायण मंदिर नाईयों की गली नीमच सिटी पर पुजारी का काम करते हैं । दिनांक को उनके जमाई के बड़े भाई का स्वर्गवास होने से वे अपने गाँव नामली जिला रतलाम गये थे । इस कारण, फरियादी लक्ष्मीनारायण मंदिर पर सुबह करीब बजे पूजा करके अपने घर चले गए । फिर शाम के करीब बजे मंदिर पर पूजा करने आए तो उन्होंने देखा कि मंदिर में मूर्तियों को पहना रखे चांदी के मुकुट व अलमारी में रखे मुकुट (फुल मुकुट), कुल पुराने और एक चांदी का छत्तर (फूल), जिनकी अनुमानित कीमत लगभग से हजार थी, उन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर से चुराकर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना नीमचसिटी पर अपराध क्रमांक धारा () बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना एवं गिरफ्तारी
फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नीमचसिटी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया, जिससे ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों घटनाएँ एक ही व्यक्ति द्वारा की जाना पाई गईं । पुलिस टीम द्वारा दोनों घटनाओं के सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण करने के बाद ज्ञात हुआ कि उक्त घटनाएँ नीमचसिटी निवासी विधि विरूद्ध बालक द्वारा की जाना पाई गईं ।विधि विरूद्ध बालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसने उक्त घटनाएँ करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का माल आरोपी महेन्द्र सोनी पिता देवीलाल सोनी निवासी इन्द्रानगर को बेचा था । इस पर से आरोपी महेन्द्र सोनी को गिरफ्तार किया गया ।
बरामद मश्रुका
आरोपीगणों के कब्जे से चोरी गया कुल रूपये का मश्रुका बरामद किया गया, जिसमें शामिल है:
- चांदी के छत्र
- चांदी के मुकुट
- दान पेटी
- नगदी रूपये
- एक्टिवा स्कुटी, कीमत रूपये (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार आरोपी एवं आपराधिक विवरण
. महेन्द्र सोनी पिता देवीलाल सोनी निवासी इन्द्रानगर थाना नीमचसिटी जिला नीमच
. विधि विरूद्ध बालक
सराहनीय कार्य
इस सराहनीय कार्य में सउनि विजेन्द्रसिंह, सउनि दयाल हाड़ा, प्रधान आरक्षक शिवपाल यादव, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जगावत, आरक्षक मनोज प्रजापत, आरक्षक दशरथ थावरिया, आरक्षक गणेश मालेचा, आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक राजेश चौधरी का सराहनीय योगदान रहा है।

