त्योहारी सीजन में नीमच में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 11 नमूने जांच के लिए भेजे गए

2

नीमच | आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और नमूना संग्रहण अभियान जारी है।

Shubham Solar Solution

सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच की टीम ने मनासा क्षेत्र में स्थित सन्मति इंटरप्राइसेज, गोपाल रामदयाल सोडानी और श्री बालू स्वीट्स एंड नमकीन का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु भंडारित एवं निर्मित खाद्य पदार्थों — जैसे मलाई बर्फी, मावा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मावा बर्फी और मूंगफली तेल — के कुल 11 नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित फर्मों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, गोपाल रामदयाल सोडानी और श्री बालू स्वीट्स एंड नमकीन प्रतिष्ठानों में सफाई व्यवस्था नियमों के अनुरूप न पाए जाने पर धारा 32 के तहत सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा एवं राजू सोलंकी की टीम द्वारा की गई।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान केवल शुद्ध, स्वच्छ और प्रमाणित खाद्य उत्पादों का ही उपयोग करें।

हो सकता है आप चूक गए हों