नीमच में रोंगटे खड़े कर देने वाला हिट एंड रन

image_search_1738480369945

तेज रफ्तार कार की टक्कर से शिक्षिका गंभीर घायल, CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर-देखे एक्सक्यूलसिव विडिओ

नीमच। शहर की पॉश राजस्व कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 4:45 बजे एक सनसनीखेज हिट एंड रन की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक सरकारी शिक्षिका को तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Shubham Solar Solution

हादसा CCTV में कैद: 20 फीट दूर जा गिरे बाइक सवार

हादसे के शिकार लोगों की पहचान शिक्षिका वीना विवेक सिंह और उनके परिजन के रूप में हुई है। वीना सिंह अपनी बाइक से घर लौट रही थीं, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और उस पर सवार लोग हवा में उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। शिक्षिका को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार चालक अपनी रफ्तार पर नियंत्रण खो चुका था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से तुरंत फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, कॉलोनीवासियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया।

फिलहाल, नीमच पुलिस फुटेज के आधार पर फरार कार चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। राजस्व कॉलोनी के निवासियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और प्रशासन से तेज गति से वाहन चलाने वाले लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

हो सकता है आप चूक गए हों