नीमच के सबसे व्यस्त कमल चौक पर सनसनी, कार का शीशा तोड़कर ₹1.70 लाख की चोरी; बदमाश फरार

1

नीमच, मध्य प्रदेश। शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र, कमल चौक पर बुधवार शाम एक दुस्साहसिक चोरी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। अज्ञात बदमाशों ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर, उसमें रखा ₹1.70 लाख नगद से भरा बैग उड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Shubham Solar Solution

खरीददारी के लिए रुके थे पीड़ित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित हर्षवर्धन राठौर, जो कि इंदिरा नगर के निवासी हैं, नीमच नेत्रालय का दिन भर का कलेक्शन लेकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे वे जूते खरीदने के लिए कमल चौक स्थित मॉर्डन फुटवेयर की दुकान पर रुके और अपनी कार दुकान के बाहर खड़ी कर दी।

हर्षवर्धन राठौर के बड़े भाई सत्येन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि वे जैसे ही कार से उतरे, कुछ ही मिनटों के भीतर अज्ञात चोरों ने कार के ड्राइवर साइड के पीछे का शीशा तोड़ा और सीट पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर भाग निकले। चोरी हुए बैग में लगभग ₹1 लाख 70 हज़ार रुपए की नकदी थी।

पुलिस ने शुरू की जाँच, CCTV फुटेज खंगाले

इतने व्यस्त इलाके में इस चोरी की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) किरण चौहान और कैंट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

कमल चौक जैसे मुख्य बाजार में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी नगदी और कीमती सामान को सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस न छोड़ें। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे।

 

हो सकता है आप चूक गए हों