किसान को सिंचाई करते समय लगा करंट, मौत

Picsart_25-11-16_19-04-09-369

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

नीमच (मध्य प्रदेश): नीमच जिले के मनसा थाना क्षेत्र के मालखेड़ा बांगरेड गांव से एक दुःखद ख़बर सामने आई है, जहाँ अपने खेत में गेहूँ की सिंचाई कर रहे 51 वर्षीय किसान जगदीश बंजारा की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच हुई।

Shubham Solar Solution

​जानकारी के अनुसार, मृतक जगदीश बंजारा अपने खेत में गेहूँ को पानी दे रहे थे, तभी वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद उन्होंने दर्द से चीख़ना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी चीख़ सुनकर पास के खेत में काम कर रहे उनके बड़े भाई के बेटे सदारामा तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, लेकिन तब तक जगदीश बंजारा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

​परिजन उन्हें तत्काल नीमच जिला अस्पताल लेकर गए, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है।

हो सकता है आप चूक गए हों