नीमच में ‘खाकी’ का एक्शन मोड: लाड़लों के हाथ में गाड़ी दी तो माता-पिता पर गिरेगी गाज, बिना हेलमेट वालों की अब खैर नहीं!

111

नीमच: नीमच की सड़कों पर अब मनमानी नहीं चलेगी। अगर आप अपने नाबालिग बच्चे को लाड़-प्यार में ‘मौत की सवारी’ करवा रहे हैं, या बिना हेलमेट सड़क पर ‘हीरो’ बनकर घूम रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। माननीय सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद नीमच पुलिस अब ‘फुल एक्शन मोड’ में आ गई है। एसपी और एएसपी ने साफ कर दिया है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

Shubham Solar Solution

नाबालिग चलाएंगे गाड़ी, तो परिजन भरेंगे पानी! अक्सर देखा जाता है कि कम उम्र के बच्चे सड़कों पर फर्राटे से वाहन दौड़ाते हैं। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जानलेवा गलती है। पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान छेड़ दिया है। अगर कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा गया, तो पुलिस सिर्फ चालान नहीं काटेगी, बल्कि उसके अभिभावकों (माता-पिता) के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। पुलिस का संदेश साफ है—बच्चों के हाथ में गाड़ी की चाबी देना, उन्हें खतरे के मुंह में धकेलना है।

बिना परमिट दौड़ रही बसों पर पुलिस का हंटर सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रही बिना परमिट की बसों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। थानों पर लगातार ऐसी बसों की धरपकड़ की जा रही है जो नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही थीं। साथ ही, दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट न पहनना अब जेब पर भारी पड़ेगा। शहर के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग पॉइंट लगा दिए गए हैं।

पुलिस का अल्टीमेटम: सुधर जाएं, वरना भुगतें अंजाम नीमच यातायात पुलिस ने आम जनता को अंतिम चेतावनी देते हुए अपील की है। अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। यह अभियान दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि सख्ती से लागू किया जा रहा है। नियम तोड़ते पाए जाने पर अब सिफारिश नहीं चलेगी, सीधा एक्शन होगा।

 

हो सकता है आप चूक गए हों