नीमच: होटल संयोग के पास ट्रक ने ट्रैक्टर को रौंदा, जयपुर के युवक की दर्दनाक मौत

Neemuch Road Accident truck tractor
नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। गुरुवार सुबह सिटी थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण Neemuch Road Accident ने सबको झकझोर कर रख दिया। मालाखेड़ा फंटे (होटल संयोग) के पास मटर से भरे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने गिट्टी लदे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे हुआ यह भीषण हादसा ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब जयपुर (राजस्थान) निवासी अत्तर सिंह (36) और कोटपूतली निवासी विजेंद्र आर्य (32) पैदल जा रहे थे। दोनों युवक अपनी लहसुन लोडिंग गाड़ी लेने भाटखेडा फंटे जा रहे थे। थकान होने पर उन्होंने गिट्टी से भरे ट्रैक्टर में लिफ्ट ली।
कुछ ही दूर चलने पर पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक (RJ 09 GC 9847) ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। यह Neemuch Road Accident इतना भयानक था कि ट्रैक्टर पर सवार अत्तर सिंह पिता माडू सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि विजेंद्र को मामूली चोटें आईं।
ग्रामीणों में आक्रोश, ट्रक चालक फरार
हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मालाखेड़ा फंटे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की लापरवाही से इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

