नीमच पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: दो परिवारों की खुशियां लौटीं, रामपुरा और जावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नीमच (The Times of MP): पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा महिलाओं को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलवाया है। हाल ही में रामपुरा थाना और जावद थाने की सरवानिया चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा महिलाओं को दस्तयाब किया है।
रामपुरा पुलिस: राजस्थान से ढूंढ निकाला 5 माह से लापता महिला को पहली सफलता रामपुरा पुलिस को मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा श्री विजय सागरिया की टीम ने 5 माह से लापता महिला (काल्पनिक नाम रवीना, उम्र 19 वर्ष) को खोजने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सायबर सेल की मदद से महिला की लोकेशन ग्राम गोला, थाना पीसांगन, जिला अजमेर (राजस्थान) में ट्रेस की। विशेष टीम ने राजस्थान जाकर महिला को सुरक्षित दस्तयाब किया और परिजनों के सुपुर्द किया।
जावद पुलिस: सरवानिया चौकी की टीम ने 2 साल पुराने मामले को सुलझाया दूसरी सफलता जावद थाना क्षेत्र की चौकी सरवानिया पुलिस को मिली है। दिनांक 01.10.2023 को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जावद श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी सरवानिया की टीम ने लगातार प्रयास किए। पुलिस की मेहनत रंग लाई और 26 नवंबर 2025 को गुमशुदा महिला को दस्तयाब कर लिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका इस अभियान की सफलता में जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
रामपुरा टीम: निरीक्षक विजय सागरिया, हरिसिंह सिसोदिया, सउनि नसीम अहमद, आरक्षक विजय बारीवाल, रघुवीर सिंह, और सायबर सेल नीमच से प्र.आर. प्रदीप शिंदे, आर. लखनप्रताप सिंह व कुलदीप।
जावद/सरवानिया टीम: थाना प्रभारी जावद श्री जितेन्द्र वर्मा एवं चौकी सरवानिया की पूरी टीम।
पुलिस के इस मानवीय प्रयास से न केवल गुमशुदा लोग वापस मिले हैं, बल्कि उनके परिवारों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटी है।

