शादी कैंसिल या कुछ बड़ा राज? स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से हटाईं सभी यादें

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। 23 नवंबर को संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेने वाली स्मृति की शादी, उनके पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई थी। लेकिन अब खबर ने एक नया मोड़ ले लिया है।
स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी और प्रपोजल से जुड़े सभी फोटोज और वीडियोज डिलीट कर दिए हैं। केवल स्मृति ही नहीं, जेमिमा रोड्रिग्ज और श्रेयंका पाटिल जैसी उनकी करीबी दोस्तों और टीम के साथियों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़े बधाई संदेश और वीडियो हटा लिए हैं।
गौरतलब है कि शादी से ठीक पहले स्मृति के पिता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगेतर पलाश मुच्छल की तबीयत भी नासाज थी, जिन्हें जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। ऐसे नाजुक समय में सोशल मीडिया से अचानक सारी यादें मिटाने के स्मृति के इस कदम ने फैंस और क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह केवल निजता (Privacy) बनाए रखने के लिए किया गया है, या फिर बात कुछ और है? फिलहाल, मंधाना परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

