कल हजारों भक्तों की चमकेगी किस्मत: नीमच के Khatu Shyam मंदिर में मिलेगा चमत्कारी ‘पीतांबरी बागा’, नवीन वैष्णव सजाएंगे सुरमई शाम

Khatu Shyam

Khatu Shyam

नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी कही जाने वाली नीमच नगरी में इस बार वसंत पंचमी का पर्व बेहद खास और भक्तिमय होने वाला है। शहर के हृदय स्थल प्राचीन बावड़ी वाले बालाजी धाम परिसर स्थित श्री Khatu Shyam मंदिर में आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस वर्ष मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Shubham Solar Solution

दिल्ली और कोलकाता के फूलों से महकेगा श्याम दरबार

वसंत पंचमी के अवसर पर Khatu Shyam बाबा का श्रृंगार हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहता है। इस वर्ष बाबा के भव्य पीतांबरी श्रृंगार के लिए विशेष रूप से दिल्ली और कोलकाता से करीब सवा क्विंटल (1.25 क्विंटल) पीले फूल मंगाए गए हैं। इन फूलों में विशेष तौर पर सनफ्लावर, पीले गुलाब, गेंदा शामिल हैं। इन फूलों की सुगंध और रंगत से पूरा मंदिर परिसर महक उठेगा। कारीगरों द्वारा Khatu Shyam का ऐसा अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा कि दर्शन मात्र से भक्तों की आंखें तृप्त हो जाएंगी।

क्या है बाबा श्याम का चमत्कारी ‘पीतांबरी बागा’?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, Khatu Shyam का बागा केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि बाबा की शक्ति और उनके आशीर्वाद का जीवंत स्वरूप माना जाता है। पीतांबरी बागा वह दिव्य पीला वस्त्र होता है जो बाबा श्याम को विशेष तिथियों, विशेषकर बसंत पंचमी पर धारण कराया जाता है। शास्त्रों में पीले रंग को पवित्रता, सुख-समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना गया है।

पंडित गोपाल शर्मा के अनुसार, यह वस्त्र बाबा श्याम के विग्रह (मूर्ति) को स्पर्श करता है, जिससे इसमें सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वरीय तरंगें समाहित हो जाती हैं। भक्तों का अटूट विश्वास है कि Khatu Shyam का बागा का एक छोटा सा अंश भी यदि घर की तिजोरी, पूजा स्थल या व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखा जाए, तो वहां कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और इससे संतान प्राप्ति, शादी, व्यापार, नौकरी, सुख शांति मिलती है एवं नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। इसे धारण करने या पास रखने से कई असाध्य कष्टों से मुक्ति मिलने की लोक मान्यताएं भी प्रचलित हैं।

10 हजार भक्तों को मिलेगा ‘इत्र’ और ‘बागा’ का विशेष प्रसाद

इस बार की वसंत पंचमी श्रद्धालुओं के लिए एक और विशेष सौगात लेकर आई है। मंदिर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि बाबा को पहनाए गए पुराने अंगवस्त्र (बागा) को इस बार रिकॉर्ड 10 हजार भागों में विभाजित कर भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही, इस बार भक्तों पर विशेष ‘इत्र’ की वर्षा की जाएगी और उन्हें इत्र भेंट भी किया जाएगा। मान्यता है कि वसंत के दिन Khatu Shyam को अर्पित किया गया इत्र भक्तों के जीवन में खुशहाली और सुगंध भर देता है। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने वितरण की सुचारू व्यवस्था के लिए अतिरिक्त वालंटियर्स तैनात किए हैं।

बसंत पंचमी पर वितरण का महत्व

बसंत पंचमी का पर्व बाबा श्याम के उत्सवों में विशेष स्थान रखता है। इसी दिन प्रकृति के साथ-साथ भक्त भी पीले रंग के उल्लास में डूबे रहते हैं। तिलक मार्ग स्थित इस प्राचीन मंदिर में वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष 23 जनवरी को होने वाले इस वितरण समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है। Khatu Shyam का बागा प्राप्त करने के लिए न केवल स्थानीय बल्कि आसपास के जिलों से भी श्याम प्रेमी नीमच पहुंचते हैं।

विज्ञापन

khatu shyam

‘ताली कीर्तन’ नहीं, नवीन वैष्णव की ‘भजन संध्या’ से सजेगी शाम

आयोजन में इस वर्ष एक बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले वर्षों जहां महाआरती के पश्चात ‘ताली कीर्तन’ का आयोजन हुआ था, वहीं इस बार भक्तों की विशेष मांग पर एक भव्य ‘भजन संध्या’ का आयोजन रखा गया है। शाम को महाआरती के बाद सुप्रसिद्ध भजन गायक नवीन वैष्णव (Navin Vaishnav) द्वारा श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मधुर भजनों की स्वरलहरी के बीच भक्त बाबा की भक्ति में सराबोर होंगे। 

आस्था का सैलाब और सुरक्षा व्यवस्था

तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्याम मंदिर अपनी प्राचीनता और सिद्धता के लिए जाना जाता है। बसंत पंचमी पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन और वितरण के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की है। स्वयंसेवकों की टीम तैनात की गई है ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। भक्तों के बीच Khatu Shyam के बागा के प्रति ऐसी दीवानगी रहती है कि लोग घंटों पहले ही कतारों में लग जाते हैं।

कल सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगने की उम्मीद है। शाम की भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों के उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।


यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2026: 5 बड़े कारणों से टूटी अबूझ मुहूर्त की परंपरा, जानें क्यों नहीं होंगे विवाह

हो सकता है आप चूक गए हों