बागेश्वर धाम की यात्रा हेतु इंदौर में पंजीयन शुरू, जल्द होगा बागेश्वर धाम के स्थायी कार्यालय का भी उद्घाटन

Untitled

इन्दौर| यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर स्थित मां कात्यायनी मंदिर से शुरू होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा आयोजित दिल्ली से वृंदावन तक की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल होने इन्दौर के भी श्रद्धालु जाएंगे जो रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। यात्रा प्रभारी गंगा पांडे ने बताया कि शहर में बागेश्वर धाम के स्थायी कार्यालय का उद्घाटन जल्द किया जा रहा है अभी अस्थायी पंजीयन केंद्रों की स्थापना की गई है जहां यात्रा हेतु पंजीयन किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस सनातन पद यात्रा हेतु लोगों को मिठाई और पीले चावल के साथ न्योता देते वाहन रैली भी निकालेंगे। विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Shubham Solar Solution

हो सकता है आप चूक गए हों