बेंगलुरु की Suncure Pharmaceutical Private Limited का MD आनंद पांडे दो साल से फरार, करोड़ों की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
13 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 13 अक्टूबर 2025, 1:32 अपराह्न IST)

नीमच (MP) के चेक बाउंस मामले में वांछित, स्टॉकिसों की सिक्योरिटी मनी हड़पने का सनसनीखेज मामला

बेंगलुरु/नीमच: कॉर्पोरेट जगत और फार्मा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में हड़कंप मचाने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु स्थित दवा कंपनी सनक्योर फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) आनंद कुमार पांडे पर गंभीर आर्थिक अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। कंपनी के प्रमुख पर स्टॉकिसों का लाखों रुपये का गबन करने और आपराधिक मामले में दो साल से फरार होने का आरोप है।

करोड़ों की धोखाधड़ी: स्टॉकिसों की पूंजी खतरे में

MD आनंद कुमार पांडे पर आरोप है कि उन्होंने देशभर के फार्मा स्टॉकिसों को डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर उनसे ‘सिक्योरिटी मनी’ के रूप में बड़ी रकम जमा कराई। हालांकि, निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी न तो स्टॉकिसों को उनकी मांग के अनुरूप माल सप्लाई किया गया और न ही उनका कमीशन या जमा पूंजी वापस लौटाई गई।

सूत्रों के अनुसार, यह धोखाधड़ी करोड़ों रुपये की है, जिससे कई राज्यों के स्टॉकिसों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आरोप है कि यह राशि MD पांडे द्वारा निजी खर्चों और अय्याशी के लिए इस्तेमाल की गई है।

नीमच चेक बाउंस केस में 24 महीने से फरारी

इन आर्थिक आरोपों के बीच, MD आनंद कुमार पांडे का एक आपराधिक रिकॉर्ड भी उजागर हुआ है। वह मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दर्ज एक चेक बाउंस मामले में पिछले दो साल (24 महीने) से पुलिस और कानून की गिरफ्त से बाहर है।

कंपनी का प्रमुख होने के बावजूद उसका लंबे समय से फरार रहना, आरोपों को और भी बल देता है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि कैसे एक भगोड़ा व्यक्ति इतनी बड़ी कंपनी का संचालन करता रहा।

डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की मांग: प्रभावित स्टॉकिसों के संगठनों ने तत्काल कानूनी हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से अनुरोध किया है कि आनंद कुमार पांडे को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, कंपनी के खातों की गहन जाँच हो, और धोखाधड़ी से हड़पी गई स्टॉकिसों की पूंजी उन्हें वापस दिलाई जाए।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories