त्योहारी भीड़ प्रबंधन: डॉ. अंबेडकर नगर और जयपुर के बीच चलेगी विशेष रेल सेवा, रतलाम मंडल ने की घोषणा

train

नीमच। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे के रतलाम मंडल ने डॉ. अंबेडकर नगर (महू) और जयपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी (जेडपीआरओ), रतलाम मंडल, खेमराज मीना ने इसकी जानकारी दी।

Shubham Solar Solution

मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या 09727/09728 जयपुर – डॉ. अंबेडकर नगर – जयपुर स्पेशल दोनों दिशाओं में कुल 3-3 फेरों में संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

जयपुर से डॉ. अंबेडकर नगर की ओर (09727):

टाइम्स ऑफ एमपी को जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 09727 जयपुर – डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल, जयपुर से 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन शनिवार को देर रात्रि 01:30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुँचेगी।

रतलाम मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर इसके ठहराव का विवरण इस प्रकार है:

  • चित्तौड़गढ़: 18.40/18.50 बजे
  • नीमच: 20.18/20.20 बजे
  • मंदसौर: 21.20/21.22 बजे
  • रतलाम: 23.00/23.10 बजे
  • इंदौर: 01.00/01.05 बजे (शनिवार)

डॉ. अंबेडकर नगर से जयपुर की ओर (09728):

टाइम्स ऑफ एमपी को जानकारी देते हुए बताया कि वापसी में, गाड़ी संख्या 09728 डॉ. अंबेडकर नगर – जयपुर स्पेशल, 18 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को डॉ. अंबेडकर नगर से सुबह 05:20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 18:10 बजे जयपुर पहुँचेगी।

इस दिशा में रतलाम मंडल में ट्रेन का ठहराव:

  • इंदौर: 05.45/05.50 बजे
  • रतलाम: 08.00/08.10 बजे
  • मंदसौर: 09.40/09.42 बजे
  • नीमच: 10.40/10.42 बजे
  • चित्तौड़गढ़: 11.35/11.40 बजे

ट्रेन संरचना और ठहराव:

यह विशेष ट्रेन एलएचबी कोच रेक से संचालित होगी, जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

यह दोनों दिशाओं में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम एवं इंदौर स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि कोच और संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए वे आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in, रेल मदद ऐप या 139 रेल मदद नंबर का उपयोग करें।

 

हो सकता है आप चूक गए हों