दीपावली के लिए नीमच में तीन दिन का ट्रैफिक प्लान लागू: मुख्य बाजारों में 4-व्हीलर की ‘नो एंट्री’, यहां होगी पार्किंग
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
16 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 16 अक्टूबर 2025, 5:12 अपराह्न IST)

नीमच। दीपावली महापर्व को देखते हुए शहर के मुख्य बाजारों में बढ़ रही भीड़ और यातायात के अत्यधिक दबाव को सुव्यवस्थित करने के लिए नीमच यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यह प्लान धनतेरस से लेकर दीपावली तक यानी 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

एसपी अंकित जायसवाल और एएसपी नवलसिंह सिसोदिया के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी (निरी.) अमित सारस्वत और उनकी टीम ने यह व्यवस्था बनाई है। यह परिवर्तन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक लागू रहेगा।

टाइम्स ऑफ एमपी को जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मुख्य खरीददारी क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ताकि पैदल चलने वाले और दो पहिया वाहन चालकों को असुविधा न हो।

ये मार्ग रहेंगे ‘प्रतिबंधित’ (चार पहिया वाहन):

दीपावली पर्व की भीड़ को देखते हुए, इन मुख्य मार्गों पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है:

  1. फव्वारा चौक से विजय टाकीज चौराहा तक।
  2. पुस्तक बाजार से जाजु बिल्डिंग, घण्टाघर।
  3. नया बाजार से बारादरी चौराहा तक।

विशेष नोट: यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि इन प्रतिबंधित मार्गों पर दो पहिया वाहनों का भी अत्यधिक दबाव बढ़ा, तो उन्हें भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।

परिवर्तित मार्ग (डायवर्जन रूट):

मुख्य बाजारों से बचने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है:

  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से वाहन हाट मैदान, वीरपार्क रोड़ होते हुए चौपड़ा चौराहा तक आ-जा सकेंगे।
  • बस स्टैंड से बारादरी, फव्वारा चौक, शोरूम चौराहा होते हुए वाहन आवागमन कर सकेंगे।
  • बस स्टैंड से मूलचंद मार्ग, मसीह चर्च होते हुए चोकन्ना बालाजी तक आ-जा सकेंगे।
  • मैसी शोरूम चौराहा से टीवीएस शोरूम, बंसल चौराहा होते हुए गोमाबाई रोड़ तक आ-जा सकेंगे।

भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ और वैकल्पिक रूट:

भारी मालवाहक वाहनों के लिए रात्रि 11 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक मुख्य शहर में नो-एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान ये वाहन फव्वारा चौक, सीआरपीएफ चौराहा, चोपड़ा चौराहा, किलेश्वर मंदिर होते हुए बघाना की तरफ जा सकेंगे।

टाइम्स ऑफ एमपी को जानकारी देते हुए बताया कि खरीदारी करने आने वाले नागरिकों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि मुख्य मार्ग पर जाम न लगे।

पार्किंग व्यवस्था (दो पहिया एवं चार पहिया वाहन):

यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है:

  1. दशहरा मैदान
  2. टाउन हॉल
  3. ज्ञान मंदिर के पास
  4. पुरानी नगर पालिका
  5. हेमु कॉलोनी चौराहा से बर्फ फैक्ट्री के सामने
  6. मिडिल स्कूल ग्राउंड जैन भवन के पास
  7. राठौर परिसर के सामने

यातायात थाना प्रभारी अमित सारस्वत ने आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही, व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी दुकान के बाहर पार्किंग एरिया में अतिक्रमण न करें और ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क करवाएं, जिससे बाजार में यातायात की अव्यवस्था न हो।

 

 

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories