औषधि प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त दल ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण

TN5-Neemuch081025080258

 

Shubham Solar Solution

नीमच | ड्रग इंस्पेक्टर नीमच ने बताया, कि औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को औषधि विक्रय संस्थानों पर शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल द्वारा अवमानक घोषित औषधियों Coldrif Syrup (बैच नं. SR-13), Relife Syrup (बैच नं. LSL25160), एवं Respifresh-TR Syrup (बैच नं. R01GL2523) के स्टॉक की उपलब्धता की जाँच की गई | संयुक्त दल द्वारा नीमच के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।दल ने संकल्प मेडिकल स्टोर , सेठिया मेडिकल स्टोर ,प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र गायत्री मंदिर रोड ,गणेश मेडिकल स्टोर, , मित्तल मेडिकोज ,ओम साईं मेडिकोज , पटेल मेडिकोज , के निरीक्षण दौरान उक्त किसी भी फर्म में अवमानक घोषित तीनों औषधियों का स्टॉक नहीं पाया | गुणवत्ता परीक्षण हेतु cough सिरप के 2 नमूने लिए गए जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है | जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी | बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच डॉ. आर. के. खद्योत द्वारा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अवमानक घोषित औषधियों की जिले में अनुपलब्धता सुनिश्चित करने एवं कफ़ सिरप का विक्रय नियमानुसार करने एवं शासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए |

हो सकता है आप चूक गए हों