नीमच में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में 41 शिकायतों का समाधान

CM HELP LINE

एसपी अंकित जायसवाल ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं, 65 जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश

नीमच | अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा के निर्देशानुसार मंगलवार, 4 नवम्बर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच के सभाकक्ष में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Shubham Solar Solution

शिविर में कुल 41 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया — जिनमें लेवल-1 की 36, लेवल-2 की 3 और लेवल-3 की 2 शिकायतें शामिल थीं।
साथ ही, लगभग 65 आवेदकों ने अपनी समस्याएं जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी जायसवाल ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से जुड़ी समस्याओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर, तथा डीएसपी (महिला सुरक्षा) सुश्री निकीता सिंह सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आए फरियादियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

हो सकता है आप चूक गए हों