न्याय की आस में नयागांव: छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध में बाजार बंद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

IMG-20251024-WA0016
  • आरोपी शिक्षक जेल भेजा गया, पुलिस बल तैनात; क्षेत्रवासियों ने सौंपा ज्ञापन

नीमच, मध्य प्रदेश: जिले की नयागांव पुलिस चौकी क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने अब एक बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। इस घिनौनी वारदात के विरोध में शुक्रवार को नयागांव का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

Shubham Solar Solution

छेड़छाड़ की भयावह दास्तां

​यह पूरा मामला प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शब्बीर (40), निवासी सूरज कॉलोनी नयागांव, पिछले कई दिनों से स्कूल की बाउंड्री कूदकर परिसर में घुसता था और वहां मासूम छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर वह छात्राओं को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी के खौफ से परेशान होकर कुछ छात्राओं ने तो स्कूल जाना ही बंद कर दिया था।

​जब परिजनों ने स्कूल न जाने का कारण पूछा, तब जाकर छात्राओं ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को ही आरोपी शिक्षक शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। नयागांव टीआई जितेन्द्र कुमार वर्मा के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शांति बनाए रखने के लिए बल तैनात

​टीआई जितेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया, “आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। क्षेत्रवासियों में उपजे आक्रोश को देखते हुए, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नयागांव के चयनित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।”

​क्षेत्रवासियों ने साफ कर दिया है कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक आरोपी को कड़े से कड़ा दंड नहीं मिल जाता। यह घटना स्थानीय प्रशासन और अभिभावकों दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

हो सकता है आप चूक गए हों