नीमच में शुरू हुआ SIR: मतदाता सूची अपडेट करने अधिकारी तैयार

Orange and Blue Playful Animated Design YouTube Thumbnail - 1

नीमच | आगामी 2026 विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी के तहत नीमच जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि यह प्रक्रिया अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के अनुसार पूरी की जाए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र मतदाता का नाम अद्यतन सूची में शामिल हो। आयोग ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया को अखबारों, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार मिले, ताकि हर नागरिक जागरूक रहे।

Shubham Solar Solution

नीमच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर समयबद्ध रूप से सभी गतिविधियाँ पूर्ण करें

पुनरीक्षण की मुख्य तिथियाँ:

  • 28 अक्टूबर: तैयारी, प्रशिक्षण और दस्तावेज़ मुद्रण

  • 3–4 नवंबर: मतदाता गणना

  • 4 दिसंबर: मतदान केंद्रों का पुनर्गठन

  • 5–8 दिसंबर: प्रारूपिक सूची तैयार

  • 9 दिसंबर: प्रारूपिक सूची का प्रकाशन

  • 9 दिसंबर–8 जनवरी: दावे और आपत्तियाँ

  • 31 जनवरी: निपटान

  • 7 फरवरी: अंतिम सूची प्रकाशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन ने कहा कि यह प्रक्रिया चुनाव प्रणाली को पारदर्शी और सटीक बनाएगी। नीमच प्रशासन ने भी इसके लिए पूर्ण तैयारी कर ली है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जिले की मतदाता सूची अब और अद्यतन, भरोसेमंद और पारदर्शी होगी।

हो सकता है आप चूक गए हों