30 अक्टूबर को 132 केवी ग्रिड से जुड़े सावन, सरवानिया महाराज और हरकियाखाल फीडर के 100 से अधिक गाँवों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
नीमच। आगामी 30 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को 132 केवी नीमच ग्रिड से जुड़े 33 केवी सावन, सरवानिया महाराज और हरकियाखाल फीडर के अंतर्गत कुल 8 ग्रिड पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत सुधार कार्य किया जाएगा। यह कार्य STC टीम द्वारा किया जाएगा, जिसके चलते इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
बिजली बंद रहने के दौरान गिरदौड़ा, रेवली देवली, हनुमनतिया, सेमली चंद्रावत, जावी, हरकियाखाल, खेताखेड़ा, पालसोडा सहित कई ग्रामीण क्षेत्र एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं — मोबीटेक, धानुका सोया, इको ग्रीन, अडानी सोया, सीएमओ नगरपालिका, एमएस सॉल्वेक्स, शिवबल स्टोन क्रेशर, गिरवर फैक्ट्री आदि — को असुविधा हो सकती है।
इन ग्रिडों के अंतर्गत आने वाले 100 से अधिक गाँवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद (बत्ती गुल) रहेगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित ग्रिड ऑपरेटरों, तकनीकी सहायकों (टीए) और औद्योगिक उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपने साथियों और अधिकारियों को सूचना से अवगत कराएं। कार्य के दौरान हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, जूते, हैंडग्लव्स, सीढ़ी और अर्थरॉड जैसे सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करें।
विभाग ने बताया कि कार्य की आवश्यकता अनुसार समय में परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।


















