Advertisement

निकाह FIR केस: शादी से पहले दुल्हनों पर FIR, परिवार में गिरफ्तारी का डर

निकाह FIR केस

नीमच (Neemuch crime News) निकाह से पहले FIR केस ने जिले में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। शादी से ठीक पहले एक परिवार, जो अपनी बेटियों के निकाह की तैयारियों में लगा था, अब पुलिस केस और विवाद के कारण तनाव में है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि परिवार को अब शादी से ज्यादा गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

Shubham Solar Solution

20 हजार का कर्ज बना विवाद की जड़

इस निकाह से पहले FIR केस की शुरुआत करीब चार साल पहले हुए एक उधारी लेन-देन से हुई। बघाना थाना क्षेत्र निवासी फिरोज खान ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी सलीम खान से 20 हजार रुपए उधार लिए थे।

फिरोज के अनुसार, उन्होंने समय-समय पर कुल 60 हजार रुपए चुका दिए, लेकिन इसके बावजूद भी उनसे अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं। यही विवाद अब पुलिस केस तक पहुंच गया।

छोटी घटना से बड़ा झगड़ा

7 अप्रैल को बच्चों द्वारा इमली तोड़ने के दौरान एक पत्थर पड़ोसी के घर की ओर चला गया। इसी छोटी घटना ने से पहले FIR केस को बड़ा रूप दे दिया।

आरोप है कि इसके बाद सलीम खान का परिवार गाली-गलौज करते हुए घर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया। शाम को मामला और बढ़ा जब कथित रूप से लाठी-डंडों के साथ मारपीट की गई।

शादी रुकवाने की धमकी

निकाह FIR केस

पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद के दौरान उनसे पैसे की मांग की गई और साफ तौर पर धमकी दी गई कि पैसे नहीं दिए तो निकाह नहीं होने दिया जाएगा।

12 अप्रैल को होने वाले निकाह को लेकर परिवार बेहद चिंतित है। निकाह FIR केस के चलते शादी का माहौल अब डर में बदल गया है।

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप

फिरोज खान का आरोप है कि उन्होंने पहले ही पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर औपचारिकता निभाई, जबकि दूसरी ओर उनके परिवार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया। 

दोनों पक्षों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह आपसी विवाद है।

  • एक पक्ष की शिकायत पर एनसीआर दर्ज हुई है
  • दूसरे पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है

जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

निकाह से पहले बढ़ी टेंशन

परिवार ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि शादी में बाधा डाली जा सकती है। घर में मेहमान आ रहे हैं, रस्में शुरू हो चुकी हैं, लेकिन निकाह FIR केस ने पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें