खाटू श्याम जन्मोत्सव की गूंज जारी: नीमच नरेश को अर्पित हुए दर्जनों केक

da1da8ce-664a-49fa-a154-a9f4d84a805b
  • मनमोहक स्वरूप के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, 60 हजार से अधिक ने नवाया शीश

  • आज होगी भजन संध्या के साथ भव्य समापन

नीमच, 2 नवंबर 2025। नीमच शहर में श्री बावड़ी वाले बालाजी धाम परिसर स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में आयोजित त्रि-दिवसीय जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ अपने चरम पर है। देवउठनी एकादशी के मुख्य दिन, नीमच नरेश श्याम बाबा का मनमोहक स्वरूप देखने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं

Shubham Solar Solution

फूलों के बंगले में सजा मनमोहक स्वरूप: उत्सव के केंद्र में, बाबा श्याम को फूल बंगले के स्वरूप में सजाया गया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे बल्बों और सजावट से भव्य रूप दिया गया था।

शुक्रवार की देर रात आतिशबाजी से जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के बाद, श्याम बाबा का सवा क्विंटल (125 किग्रा) रंग-बिरंगे फूलों से शाही श्रृंगार किया गया। भक्तों ने सुबह से देर रात तक बाबा को मावा-मिष्ठान से बने दर्जनों केक, मिठाईयाँ, गुलाब आदि चढ़ाकर उनका जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन : 

 

भीड़ और व्यवस्था: दर्शन का सिलसिला सुबह से शुरू होकर रात 12 बजे तक चला। बाबा के मनमोहक स्वरूप के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, और इस दौरान भक्तों का हुजूम उमड़ा। अनुमान है कि जन्मोत्सव के दौरान 60 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए सुव्यवस्थित कार्यक्रम किए गए

आज का समापन कार्यक्रम : महोत्सव के अंतिम दिन मंदिर परिसर में बारस की पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके पश्चात भक्तिरस से ओत-प्रोत श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक नवीन जी वैष्णव (प्रतापगढ़) और संजय जी व्यास (प्रतापगढ़) अपने भजनों से वातावरण को श्याममय बनाएंगे।

संबंधित खबर : ‘हारे का सहारा’ बने श्याम बाबा! नीमच में कल से 3 दिवसीय विराट उत्सव

 

 

 

 

  • Beta

Beta feature

हो सकता है आप चूक गए हों