Advertisement

वरिष्ठ नेता गोपाललाल धाकड़ बने सांसद प्रतिनिधि; 74 पंचायतों के विकास को मिलेगी नई दिशा

IMG-20251102-WA0030

सिंगोली: क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री गोपाललाल धाकड़ को सांसद सुधीर गुप्ता (लोकसभा – मंदसौर) ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री धाकड़ अब जनपद पंचायत जावद की 74 पंचायतों के कार्यों के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।

Shubham Solar Solution

​सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि थडोद निवासी श्री धाकड़ जनपद पंचायत जावद की विभिन्न बैठकों, समन्वय कार्यों और जनहित के कार्यों में सांसद के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे।

​कार्यकुशलता का सम्मान, जनता में उत्साह

​संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे श्री गोपाललाल धाकड़ ने मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यकुशलता और मजबूत जनसंपर्क का लोहा मनवाया है। उनकी इन्हीं क्षमताओं को देखते हुए सांसद ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

IMG 20251102 WA0029

​इस नियुक्ति की खबर आते ही समूचे क्षेत्र, पार्टी कार्यकर्ताओं, और धाकड़ समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने सांसद सुधीर गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि श्री धाकड़ के नेतृत्व में जनपद क्षेत्र के विकास कार्यों को एक नई गति और धार मिलेगी।

​यह नियुक्ति जावद जनपद की 74 पंचायतों के लिए विकास और समन्वय की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें