संक्रमण चेतावनी: मौसम की ‘करवट’ के साथ क्यों बढ़ने लगता है बीमारी का खतरा? विशेषज्ञों ने चेताया

नीमच : क्या आपने महसूस किया है कि जैसे ही कड़ाके की सर्दी कम होने लगती है और ‘गुलाबी ठंड‘ की विदाई का वक्त आता है, अचानक आपके आसपास खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ने लगते हैं? यह सिर्फ एक संयोग नहीं है। मौसम की यह ‘करवट’ हमारे शरीर के लिए एक बड़ी परीक्षा होती है, और यही वह समय है जब संक्रमण (Infection) का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
अक्सर हम सोचते हैं कि अब तो ठंड कम हो गई है, तो जैकेट उतार फेंकने और ठंडा पानी पीने में कोई हर्ज नहीं। लेकिन यही लापरवाही भारी पड़ती है। अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों रेस्पिरेटरी संक्रमण (Infection) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आखिर मौसम में ऐसा क्या बदलता है जो हमारे फेफड़ों और गले को जकड़ लेता है? विशेषज्ञों ने इसके पीछे के विज्ञान और बचाव के तरीकों को विस्तार से समझाया है।
क्यों फैलता है मौसम के बदलाव में संक्रमण (Infection)
जब तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, तो यह सीधा हमारी इम्युनिटी पर वार करता है। विशेषज्ञों ने बताते हैं कि इसका असली कारण सिर्फ ‘ठंड’ नहीं, बल्कि हवा में नमी की कमी है, जो संक्रमण (Infection) फैलाने वाले कीटाणुओं के लिए रास्ता खोल देती है।
हवा का सूखापन (Dry Air): सर्दियों के अंत में हवा खुश्क हो जाती है। यह सूखी हवा हमारी सांस की नली की नमी को छीन लेती है।
सुरक्षा कवच का टूटना: कुदरती तौर पर हमारे वायुमार्ग में एक चिपचिपा तरल होता है, जो बाहर से आने वाले धूल, वायरस और बैक्टीरिया को फेफड़ों तक पहुंचने से पहले ही फंसा लेता है। हीटर, ब्लोअर और सूखी हवा के कारण यह ‘प्रोटेक्टिव बैरियर’ सूख जाता है।
वायरस की घुसपैठ: जब यह सुरक्षा कवच कमजोर पड़ता है, तो संक्रमण (Infection) पैदा करने वाले वायरस आसानी से हमारे सिस्टम में जगह बना लेते हैं और वहां लंबे समय तक टिके रहते हैं।
इसके अलावा, ठंड के दिनों में हम अक्सर खिड़की-दरवाजे बंद करके घरों में दुबके रहते हैं। इससे वेंटिलेशन कम होता है और अगर घर में एक व्यक्ति बीमार है, तो संक्रमण दूसरों तक तेजी से फैलता है।
संक्रमण (Infection) से इन 3 लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा
मौसम का यह बदलाव हर किसी को एक जैसा प्रभावित नहीं करता। कुछ लोगों का इम्यून सिस्टम इतना संवेदनशील होता है कि हवा का एक झोंका भी उन्हें बीमार कर सकता है।
10 साल से छोटे बच्चे: बच्चों का इम्यून सिस्टम अभी ‘लर्निंग फेज’ में होता है। वे पूरी तरह विकसित नहीं होते, इसलिए किसी भी तरह का संक्रमण (Infection)उन पर जल्दी हावी हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों में यह खतरा दोगुना होता है।
65 प्लस बुजुर्ग: उम्र बढ़ने के साथ शरीर की लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। अगर किसी बुजुर्ग को डायबिटीज या हार्ट की समस्या है, तो यह वायरल अटैक उनके लिए गंभीर मुसीबत बन सकता है।
सांस के पुराने मरीज: जिन्हें पहले से दमा , सीओपीडी (COPD) या फेफड़ों की कोई पुरानी बीमारी है, उनके लिए यह समय बेहद नाजुक होता है। एक मामूली सा वायरल संक्रमण (Infection) उनके फेफड़ों में गंभीर सूजन पैदा कर सकता है।
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
अक्सर हम शुरुआती लक्षणों को ‘हल्का वायरल’ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही गलती बाद में निमोनिया या ब्रोंकाइटिस का रूप ले सकती है। अपने शरीर की भाषा को समझें:
अगर खांसी 3-4 दिन से ज्यादा चले और ठीक होने के बजाय बिगड़ने लगे।
सांस लेने में सीटी जैसी आवाज आए या तकलीफ हो।
बलगम का रंग गहरा पीला या हरा हो जाए।
सीने में जकड़न और अजीब सी भारी थकान महसूस हो।
डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर घरेलू नुस्खों से 2 दिन में आराम न मिले, तो तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें ताकि संक्रमण (Infection) को गंभीर होने से रोका जा सके।
बचाव का ‘सुरक्षा चक्र‘
मौसम बदलना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके हम इस बीमारी को हरा सकते हैं। विशेषज्ञों ने बचाव के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय बताए हैं:
1. हाइड्रेशन है सबसे जरूरी (Hydration) :- पानी हमारे शरीर का नेचुरल डिटॉक्स है। खूब पानी पिएं। यह आपके गले और सांस की नली में नमी बनाए रखता है, जिससे वायरस वहां टिक नहीं पाते। गुनगुना पानी पीना और भी बेहतर है।
2. ह्यूमिडिफायर का करें इस्तेमाल :-अगर आप अभी भी रात में हीटर या ब्लोअर चला रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह कमरे की हवा को रेगिस्तान जैसा सूखा बना देता है। कमरे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर (Humidifier) का इस्तेमाल करें या पानी से भरा एक कटोरा हीटर के पास रखें।
3. लेयरिंग में पहनें कपड़े :-धूप निकलते ही गर्म कपड़े पूरी तरह न उतारें। सुबह और शाम की हवा अभी भी जहरीली हो सकती है। बाहर निकलते समय नाक और मुंह को ढककर रखें ताकि ठंडी हवा सीधे फेफड़ों में न जाए और संक्रमण (Infection) का रिस्क कम हो।
4. टीकाकरण (Vaccination) :-बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए फ्लू और निमोनिया की वैक्सीन एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। अपने डॉक्टर से सलाह लेकर समय पर टीका जरूर लगवाएं।
5. लाइफस्टाइल में सुधार :-आपकी डाइट ही आपकी दवा है। अपनी थाली में मौसमी फल और हरी सब्जियां शामिल करें। अच्छी नींद लें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मजबूत इम्युनिटी ही किसी भी तरह के संक्रमण (Infection) के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
मौसम का यह संधिकाल हमारी सेहत के लिए एक चेतावनी है। थोड़ी सी जागरूकता और सावधानी से आप न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार को भी अस्पताल के चक्कर लगाने से बचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मेले की खुशियों पर डंक का पहरा: नागदा में हवा में झूलती मौत, भयानक मधुमक्खी के हमलें में 3 मासूमों की जिंदगी दांव पर

