दीपावली महालक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त घोषित, 20 अक्टूबर को ‘एक राष्ट्र-एक त्यौहार’ की भावना से मनाई जाएगी दिवाली

WhatsApp_Image_2025-10-11_at_7_13_31_PM

नीमच। शहर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में शनिवार, अक्टूबर को श्री कर्मकाण्डीय विप्र परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाने वाली दीपावली के महालक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सर्वसम्मति से घोषित किए गए।

Shubham Solar Solution

विप्र परिषद द्वारा जारी विस्तृत मुहूर्त सूची इस प्रकार है:

पूजन हेतु श्रेष्ठ योगसमय सीमायोग का महत्व
अमृत चौघड़ियाप्रातः से बजे तकसुख-समृद्धि के लिए उत्तम
वृश्चिक स्थिर लग्नप्रातः से बजे तकलक्ष्मी की स्थिरता हेतु विशेष
बृहस्पति होराप्रातः से बजे तकसद्ज्ञान और भगवत्कृपा के लिए
अभिजित मुहूर्तदोपहर से बजे तकदिन का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त
गोधूलि वेलासायं से बजे तकसंध्याकालीन पूजन हेतु शुभ
निशीथ वेला (मुख्य)रात्रि से बजे तकतंत्र-मंत्र और विशिष्ट अनुष्ठान के लिए

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न होराओं में पूजन का विशेष फल मिलता है। चंद्र होरा मानसिक शांति प्रदान करती है, बुध होरा व्यापार में वृद्धि लाती है, जबकि बृहस्पति होरा सद्ज्ञान और ईश्वर की कृपा दिलाती है।

देशभर के प्रमुख धामों में भी 20 अक्टूबर को दिवाली

परिषद ने इस बात पर जोर दिया कि अयोध्या, काशी, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, खाटू श्याम और सालासर बालाजी जैसे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी इसी अक्टूबर की तिथि को दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया है। परिषद ने इस निर्णय के माध्यम से “एक राष्ट्र – एक मत – एक त्यौहार” की भावना को प्राथमिकता देने की अपील की है।

बैठक में परिषद के संरक्षक पं. मालचंद शर्मा, अध्यक्ष पं. राधेश्याम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

 

हो सकता है आप चूक गए हों