Jiran Crime News: बाइक चलाने पर विवाद, 5 लोगों ने लाठियों से युवक को पीटा, हालत नाजुक

Jiran Crime News

Jiran Crime News

नीमच/जीरन (Jiran Crime News): जिले के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम चल्दू में शुक्रवार सुबह शांति भंग हो गई। पुरानी रंजिश और बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक युवक की जान पर बन आई। Jiran Crime News के मुताबिक, 4 से 5 लोगों ने मिलकर एक 22 वर्षीय युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

Shubham Solar Solution

क्या है पूरा मामला?

घटना शुक्रवार सुबह की है। चल्दू निवासी भरत सेन अपनी दुकान के बाहर बैठा था। तभी रणजीत सिंह, भोपाल सिंह और कुशाल सिंह वहां से लापरवाही से वाहन चलाते हुए निकले। जब भरत ने उन्हें टोका, तो विवाद शुरू हो गया। Jiran Crime News में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अपने साथियों को बुलाकर दुकान में घुसकर भरत को बेरहमी से पीटा।

पुरानी रंजिश और पुलिस कार्रवाई

घायल के अंकल नवल किशोर सेन ने बताया कि आरोपियों से उनका पुराना विवाद भी चल रहा है। इसी रंजिश में उन्होंने भरत के सिर पर गंभीर वार किए। घायल को पहले जीरन अस्पताल और फिर गंभीर हालत में नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जीरन पुलिस ने Jiran Crime News की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा है।


यह भी पढ़ें: पसीने की कीमत मौत! मजदूरी विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की संदिग्ध मौत? Neemuch Crime Case Update

हो सकता है आप चूक गए हों