पाकिस्तान के बिगड़े हालात इमरजेंसी जैसे, दो बड़े शहरों में बंद हुई इंटरनेट सुविधा

pak

रावलपिंड़ी। पाकिस्तान ने बीती रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। इसके चलते ऑपरेशन में पाकिस्तान विरोधी आतंकवादियों को खत्म करने के लिए वायुसेना एयर स्ट्राइक कर रही है। पाकिस्तानी एयर फोर्स के इस ऑपरेशन के बाद राजधानी इस्लामाबाद और रावलपिंडी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। दूरसंचार प्राधिकरण कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया था। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले को गृह और नार्कोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय के मंत्री ने मंजूरी दे दी है। हालांकि सरकार ने बंद का कारण नहीं बताया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये कदम पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) द्वारा सीमा पार की गई कार्रवाइयों के कारण उठाए गए हैं या टीएलपी द्वारा नियोजित मार्च के कारण, जिसके लिए पाकिस्तान सरकार ने अनुमति नहीं दी है।पाकिस्तान के गृह और नार्कोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय द्वारा 9 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, निलंबन अगले आदेश तक लागू रहेगा। विभाग ने कहा कि खुफिया और तत्काल जरूरत महसूस करने के बाद पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) को आदेश लागू करने के निर्देश दिए गए थे। इस्लामाबाद और रावलपिंडी में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गुरुवार को सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रमुख सड़कों पर शिपिंग कंटेनर रख दिए हैं। खास प्वॉइन्ट्स को सील कर दिया गया है और तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पार्टी का आज (10 अक्टूबर) संघीय राजधानी में होने वाले मार्च से पहले यह कदम उठाया गया है। अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध की योजना अधिकारियों के अनुसार, टीएलपी अमेरिकी दूतावास के बाहर इज़राइल विरोधी प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। इस आशंका के चलते, सुरक्षाकर्मियों ने कई प्रमुख मार्गों, खासकर रेड जोन की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है- जहां डिप्लोमैटिक एन्क्लेव, संसद, प्रधानमंत्री सचिवालय, सुप्रीम कोर्ट और अन्य प्रमुख सरकारी संस्थान स्थित हैं।

Shubham Solar Solution

हो सकता है आप चूक गए हों