सफलता की कहानी-दो गीर गायों से शुरू किया पशुपालन,आज 26 गौवंश का पालन कर, आत्‍मनिर्भर बने लक्ष्‍मीपुरा के कृषक पृथ्‍वी धाकड़
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
11 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 11 अक्टूबर 2025, 1:16 अपराह्न IST)

 

नीमच। नीमच जिले के जावद विकासखण्ड के लक्ष्मीपुरा अठाना निवासी कृषक पृथ्वी धाकड़ ने वर्ष 2019 में 90 हजार में दो गीर गाय खरीदी और एक समय का दूध बेचा व एक समय का घी बनाकर विक्रय किया और एक वर्ष में एक लाख  20 हजार का शुद्ध लाभ कमाया। गायों में एबीएस का सेक्स सोर्टेड सीमन लगवाया और बछियांएँ प्राप्त की। फिर दो गाय खरीदी और अगले वर्ष पुनः दो गाय ओर क्रय की तथा 37 हजार रूपये में भावनगर से एक गीर बुल खरीदा। समय बढ़ता गया, आयु बढ़ती गई और आज पृथ्वी के पास 13 दुधारू गीर गाय तथा 13 ही बछड़ियां है।

         पशुपालक पृथ्वी ने बताया, कि वो  दूध और घी जैविक रीति से उत्‍पादित करते है अर्थात जो बरसीम, नेपीयर पैदा करते है, इसमें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं करते है। वर्तमान में पशुपालक पृथ्‍वी धाकड़ प्रति वर्ष 6 से 7 लाख का दूध बेचते है, जो बॉटल पेकींग में नीमच शहर में 80 रूपये लीटर के भाव बिकता है। पृथ्वी अपने यहाँ उत्पादित शाम के दूध का घी बनाते है और उसे 1800 रूपये से  2000 रूपये प्रति किलो के भाव से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र  में बेचते है।

         पृथ्वी धाकड़ बताते है, कि मेरे पास एडवास में आर्डर रहते है में पूर्ति नहीं कर पता हूँ।वे पनीर बनाकर 560 रूपये प्रति किलो के भाव विक्रय कर रहे है।

        पशुपालक पृथ्वी दूध, घी, और पनीर से ही नहीं बल्कि कैचुआ खाद व गौमूत्र से भी अच्‍छी आय प्राप्‍त कर रहे है। जैविक खाद 1200 रूपये क्विंटल तथा गौमुत्र 10 रूपये लीटर में बेचते है। प्रतिवर्ष एक लाख तीस हजार की खाद तया 25 हजार का गौमूत्र बेचते है। पृथ्वी बताते है कि 23 लीटर दूध से एक किलो घी बनता है और गत वर्ष 75 किलो घी विक्रय किया। पृथ्वी पशु आहार में भूसा, हरी घास, गेहू चोकर, बीनोला खल तथा मण्डी की मिक्स चूरी पशु आहार में खिलाते है। पृथ्वी का कहना है कि मैं आज 10 बीघा खेती वाले किसान से ज्यादा कमाता हूँ और फसले भी जैविक पैदा कर रहा हूँ।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories