गांधीसागर बांध पर बढ़ी हलचल! प्रशासन ने क्यों जारी किया अलर्ट?
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
24 जून 2026, (अपडेटेड 24 जून 2026, 4:40 अपराह्न IST)

मंदसौर। मानसून की सक्रियता के बीच गांधीसागर बांध अलर्ट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गांधीसागर जलाशय के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही तटवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जलस्तर निर्धारित सीमा तक पहुंचता है तो प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई तत्काल शुरू की जाएगी।

जल संसाधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार गांधीसागर बांध अलर्ट के तहत जलाशय की स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। गांधीसागर अनुविभाग क्रमांक-1 के अधिकारियों को प्रतिदिन जलस्तर और जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा की जानकारी एकत्रित कर जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक चार घंटे में जलाशय की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर मंदसौर और नीमच प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।

1300 फीट पहुंचते ही बढ़ेगी चिंता

गांधीसागर बांध अलर्ट

प्रशासन के अनुसार यदि जलाशय का जलस्तर 1300 फीट तक पहुंचता है या भारी वर्षा एवं तूफान की चेतावनी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े विभागों को दी जाएगी। गांधीसागर बांध अलर्ट के दौरान सभी निर्णय स्वीकृत रूल कर्व और ऑपरेशन मैन्युअल के अनुसार लिए जाएंगे।

सर्किट हाउस स्थित गेज वेल से जलस्तर की लगातार निगरानी की जाएगी। मानसून अवधि में बाढ़ प्रकोष्ठ भी सक्रिय रहेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

1310 फीट पर शुरू होगी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई

गांधीसागर बांध अलर्ट

प्रशासन ने बताया है कि यदि जलाशय का जलस्तर 1310 फीट तक पहुंचता है तो प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं 1312 से 1320 फीट के बीच जलस्तर रहने की स्थिति में तटवर्ती गांवों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

गांधीसागर बांध अलर्ट के तहत भानपुरा और गरोठ क्षेत्र के अधिकारियों को डूब प्रभावित इलाकों में कृषि कार्य कर रहे किसानों और अन्य लोगों को समय रहते सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे से पहले लोगों को सुरक्षित करना है।

इन गांवों पर पड़ सकता है असर

जानकारी के अनुसार बीलखेड़ी, कंवली, अंत्रालिया, बंजारी, ढाबा, खेड़ा, सापुरा, चचावदा, ढाबली, उमरिया, मौलाखेड़ी खुर्द, बकाना, मोरड़ी, चिड़ी, आक्या, बालोदा, सिहोर, खड़ावदा, आंवली, रूपरा, बर्रामा, कंवला, रायपुरिया, खेरखेड़ा भाट, सुरजना, कानपुरा, करेलिया और गंदियाखेड़ी सहित कई गांव संभावित रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और गांधीसागर बांध अलर्ट से संबंधित निर्देशों का पालन करें।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories