भूमाफियाओं को शरण दे रही नगरपालिका
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
09 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 09 अक्टूबर 2025, 3:37 पूर्वाह्न IST)
  • दुर्गावाटिका के पास करोड़ो रूपये की नपा की भूमि पर भूमाफिया कर रहा अवैध कब्जा
  • 7 दिवस का अल्टीमेटम, समस्या का निदान नहीं हुआ तो पार्षद बैठेगी धरने पर
  • पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने नगरीय प्रशासन मंत्री को लिखा पत्र

 

नीमच। वार्ड नं.7 की पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल शहर में हो रहे अवैध कब्जे को लेकर गंभीर हो आक्रामक नजर आ रही है। उन्होंने शहर की जमीनों को भूमाफियाओं से बचाने के लिये अभियान छेड दिया है। वे लगातार प्रयास करेगी यदि उनके प्रयासों को नगरपालिका ने कोई सहयोग नहीं किया और अनदेखी की तो वे नगरपालिका में इसके लिये धरना आंदोलन भी करेगी। नगरपालिका की व शासकीय भूमि पर भूमाफियाओं के द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे को लेकर पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पत्र लिख है।
पार्षद ने पत्र में लिखा कि विकास नगर में दुर्गावाटिका के समीप करोड़ों रुपए की जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसे हटाने में नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारी नाकाम साबित हो रहे है। पार्षद पोरवाल ने लिखा कि नगर पालिका की विकास नगर में स्थित अधीनस्थ भूमि दुर्गावाटिका  के लिये नगर पालिका पद्वारा समाचार पत्रों में टेंडर आमंत्रित किया वर्क आर्डर दिया गया उसके बाद भी आज 2 वर्ष से अधिक बीत गए लेकिन उस भूमि को अपने कब्जे में लेने हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही उसका सीमांकन कर बाउण्ड्रीवाल बनाई गई है। जिसके चलते भूमाफियाओं द्वारा उस पर कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में पार्षद श्रीमती पोरवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया को भी पत्र लिखकर कई बार अवगत कराया, परिषद की मीटिंग में मुद्दा भी उठाया गया लेकिन लाइन आर्डर का हवाला देकर जानबूझकर उस भूमि पर हुए कब्जे को नहीं हटाया जा रहा है। जिससे साफ लग रहा है कि इसमें नीमच नगर पालिका अधिकारियों भूमिका नजर आ रही है मिलीभगत नजर आ रही है। नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी इन भूमाफियाओं से मिले हुए है। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी होने के बाद भी दुर्गावाटिका की भूमि को बचाने के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे जो समझ से परे है और ये कई शंकाओं को जन्म दे रही है। वर्तमान में उक्त भूमि करोड़ों रुपए की है।
पार्षद पोरवाल ने नगरीय प्रशासन मंत्री को लिखे पत्र में लिखा कि नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित कर दुर्गावाटिका पर तत्काल बाउंड्रीबाल निर्माण के आदेश पारित करें ताकि अवैध कब्जे को हटाया जा सके जिससे कि नगर पालिका के अधीनस्थ भूमि को अपने कब्जे में ले सके।
पोरवाल समाज समिति नीमच के लिए उक्त भूमि प्रस्तावित की गई है जो कि भोपाल वल्लभ भवन में विचाराधीन है। नगर पालिका अधिकारी की कर्मचारियों पर पकड़ नहीं होने की वजह से शहर में भू माफिया के हौसले बुलंद है। पार्षद श्रीमती पोरवाल ने नगर पालिका अधिकारियों को भूमि अपने कब्जे में लेने के लिए सात दिवस का समय दिया है अन्यथा जनप्रतिनिधि होने के नाते करोड़ों रुपए की जमीन पर हो रहे कब्जे को हटाने के लिए मजबूरन नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठना पड़ेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी नपा प्रशासन की होगी। पार्षद श्रीमती पोरवाल ने जिला कलेक्टर से भूमाफियाओं के कब्जे से भूमि को मुक्त करवाने का छुडवाने का निवेदन किया है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories