अजीबो-गरीब घरेलू विवाद: करवाचौथ पर पति ने नहीं दिलाई साड़ी, पत्नी पहुंची थाने; पति का जवाब सुनकर पुलिस भी हैरान
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
10 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 10 अक्टूबर 2025, 9:35 पूर्वाह्न IST)

unnamed

ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। त्योहारों के मौसम में जहां पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास घुलनी चाहिए, वहीं ग्वालियर के महिला थाने में रिश्तों की खटास को लेकर अजीबो-गरीब मामले सामने आ रहे हैं। इस साल करवाचौथ के मौके पर पत्नी को नई साड़ी न दिलाना पति को महंगा पड़ गया और नाराज पत्नी सीधे शिकायत लेकर पुलिस थाने जा पहुंची।

साड़ी न मिलने पर शुरू हुआ विवाद, मामला पहुंचा परामर्श केंद्र

द टाइम्स ऑफ एम.पी. को मिली जानकारी के अनुसार, महिला थाने में करवाचौथ से जुड़े ऐसे तीन मामले आए, जिनमें छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि बात मारपीट तक पहुंच गई और अंततः थाने की चौखट तक आना पड़ा। पुलिस ने शुरू में दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दंपति मानने को तैयार नहीं हुए, तो मामला परिवार परामर्श केंद्र और काउंसलरों के पास भेजा गया।

काउंसलिंग के दौरान जब झगड़े की असली वजह सामने आई, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पहले मामले में, पत्नी करवाचौथ के लिए नई साड़ी की मांग कर रही थी, जिसे पति लगातार टाल रहा था। इसी बात पर झगड़ा बढ़ा और बात थाने तक पहुंच गई। काउंसलर की मध्यस्थता के बाद, पुलिस ने पति को पत्नी को साड़ी दिलाने के लिए कहा। पति ने थाने में ही पत्नी को साड़ी खरीदने के लिए पैसे दिए, जिसके बाद जाकर यह झगड़ा शांत हुआ।

“रोज सूट पहनती है, साड़ी क्यों दिलाऊं?”

एक अन्य मामला तो और भी चौंकाने वाला था। पुलिस के अनुसार, इस दंपति की पत्नी अमूमन सूट पहना करती थी, लेकिन करवाचौथ के दिन उसकी इच्छा साड़ी पहनने की थी।

पत्नी की इस इच्छा पर पति ने साफ इनकार कर दिया और जवाब दिया कि, “जब तुम हमेशा सूट ही पहनती हो, तो साड़ी की क्या ज़रूरत है?”

इसी बात पर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हुई और विवाद महिला थाने तक पहुंचा। इस मामले में भी काउंसलरों ने मध्यस्थता की। पत्नी को सलाह दी गई कि वह अपनी पसंद के अनुसार सूट और साड़ी दोनों पहन सकती है, और पति को साड़ी दिलाने के लिए राजी किया गया। पति द्वारा साड़ी दिलाए जाने के बाद दोनों का झगड़ा खत्म हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने इन मामलों पर हैरानी जताते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते थाने की दहलीज तक पहुंच रहे हैं। हालांकि, वे रिश्ते की गंभीरता को देखते हुए हर कीमत पर झगड़ों को शांत कराकर परिवारों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories