चित्तौड़गढ़-कोटा रूट पर ओराई नदी के पुल पर मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश।
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
09 अप्रैल 2026, (अपडेटेड 09 अप्रैल 2026, 10:48 अपराह्न IST)

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मालगाड़ी डिरेल की साजिश नाकाम कर दी गई है। मंगलवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने चित्तौड़गढ़-कोटा रेललाइन पर एक बड़ी तबाही की पटकथा लिख दी थी। तोरनिया और सुवावा गांव के बीच ओराई नदी की पुलिया के ऊपर रेलवे ट्रैक पर 17 फीट लंबी लोहे की भारी-भरकम पटरी रख दी गई। हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ और इमरजेंसी ब्रेक के चलते एक भयानक रेल हादसा होने से टल गया।

पुरानी लोहे की पटरी का टुकड़ा रखा

चित्तौड़गढ़ में ट्रेन डिरेल की साजिश
रेल ट्रैक पर 17 फीट की लोहे की पटरी रखकर मालगाड़ी को गिराने की कोशिश की।
चित्तौड़गढ़ में मालगाड़ी डिरेल की साजिश
मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करती आरपीएफ और जीआरपी की टीम।

रात के करीब 3:30 बजे चित्तौड़गढ़ से कोटा की ओर जा रही इस मालगाड़ी के लोको पायलट को ट्रैक पर कुछ संदिग्ध नजर आया। अंधेरे में जब तक स्थिति पूरी तरह साफ होती, पायलट ने खतरे को भांपते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण इंजन पटरी पर रखे उस 17 फीट लंबे लोहे के टुकड़े से जोरदार तरीके से टकराया। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद वह भारी टुकड़ा ट्रैक से छिटक कर नीचे गिर गया और ट्रेन सुरक्षित रही।

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अगर मालगाड़ी की रफ्तार थोड़ी भी ज्यादा होती या वह लोहे का टुकड़ा इंजन के पहियों में फंस जाता, तो पूरी की पूरी मालगाड़ी ओराई नदी में गिर सकती थी। साफ है कि यह महज कोई शरारत नहीं थी, बल्कि ट्रेन को पलटाने और रेलवे को भारी नुकसान पहुंचाने का एक सोचा-समझा प्लान था। घटना के बाद चालक ने नजदीकी स्टेशन को सूचना दी। कुछ देर रुकने के बाद मालगाड़ी को कोटा के लिए रवाना कर दिया गया और रेल यातायात सुचारू रहा।

अब सवाल यह है कि इतना भारी टुकड़ा ट्रैक पर आया कैसे? रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 17 फीट लंबी रेल लाइन का टुकड़ा इतना वजनी होता है कि उसे कोई अकेला व्यक्ति नहीं उठा सकता। यानी, इस घटना में एक से ज्यादा बदमाश शामिल थे, जिन्होंने पास ही पड़े पुरानी लाइनों के ढेर से इसे उठाकर मुख्य ट्रैक पर रखा।

घटना के बाद कोटा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ (RPF) सीआई चौप सिंह डाबर ने चित्तौड़गढ़ के बस्सी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार शाम उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव और कोटा मंडल के डीआरएम अनिल कालरा ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। फिलहाल, बस्सी और पारसोली थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है। इलाके के बीटीएस (BTS) डेटा खंगाले जा रहे हैं ताकि उन अज्ञात चेहरों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जा सके।


यह भी पढ़ें: CBN का डबल एक्शन: राजस्थान में 1835 किलो से ज्यादा गांजा और डोडाचूरा जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories