नीमच में स्पा सेंटर मालिक और पूर्व कर्मचारियों में विवाद, सड़क पर हंगामा और तोड़फोड़

vip spa
नीमच | शहर के एलआईसी रोड पर मंगलवार को वीआईपी स्पा सेंटर के मालिक अभिनंदन पटेल और उनके पूर्व कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही सड़क पर मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब मंदसौर के एक युवक और दिल्ली की युवती सविता नीमच स्थित वीआईपी स्पा सेंटर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ झड़प की, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
इस झगड़े में दो युवकों और पांच युवतियों के समूह के बीच मारपीट हुई। महिलाओं के बीच भी झड़प देखी गई। घटना लगभग आधे घंटे तक चली, जिससे राठौर परिसर के पास यातायात बाधित हुआ और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
विवाद हिंसक रूप लेने के बाद, एक शिफ्ट कार के शीशे तोड़ दिए गए। मारपीट और तोड़फोड़ के बाद एक युवक और एक युवती अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर हुए हंगामे और तोड़फोड़ को साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

