नीमच में 350 करोड़ की टेक्सटाइल फैक्ट्री पर बवाल, 50 गांवों के किसान करेंगे कलेक्ट्रेट घेराव
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
31 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 31 अक्टूबर 2025, 10:09 अपराह्न IST)

नीमच (मध्य प्रदेश): जिले की जावद तहसील के मोरवन गांव में 350 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सुविधा रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड की टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। पिछले 20 दिनों से जारी विरोध अब बड़े प्रदर्शन में बदलने जा रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को 50 गांवों के किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है।

शुक्रवार को विरोध के प्रतीक के रूप में मोरवन गांव में पूर्ण बंद रहा। किसानों का आरोप है कि फैक्ट्री के लिए जिस जमीन का आवंटन हुआ है, वह उनकी आजीविका, चरागाह और खेल के मैदान के रूप में वर्षों से उपयोग में रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह आवंटन बिना किसी जनसुनवाई और उचित प्रक्रिया के किया गया है। इसके अलावा फैक्ट्री स्थल के करीब ही एक स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र भी स्थित है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और गहरी हो गई है।

“जमीन और पानी हमारी जान है”

किसान नेता राजकुमार अहीर का कहना है कि अगर मोरवन बांध का पानी फैक्ट्री को दिया गया, तो जावद और आसपास के गांवों में सिंचाई व पेयजल संकट पैदा हो जाएगा। ग्रामीणों को यह भी आशंका है कि फैक्ट्री से निकलने वाला रासायनिक कचरा बांध के पानी को दूषित कर देगा, जिससे उनकी उपजाऊ जमीन बंजर हो सकती है।

जनपद सदस्य पूरणमल अहीर ने कहा,

“हमें नौकरी नहीं चाहिए, हम खेती से जीवन यापन कर लेंगे, लेकिन गांव की जमीन और पानी नहीं छोड़ेंगे।”

राजनीतिक समर्थन और प्रदर्शन की तैयारी

आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोहर जाट ने कहा कि भीलवाड़ा जैसी गलती नीमच में नहीं दोहराने दी जाएगी, जहां उद्योगों के कारण खेती की जमीन बर्बाद हो गई।

सोमवार को तय प्रदर्शन में 50 गांवों के किसान ट्रैक्टरों और वाहनों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ‘फैक्ट्री नहीं, जमीन और पानी चाहिए’ के नारे लगाएंगे। प्रशासन पर इस विवाद का समाधान निकालने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories