ब्रेकिंग न्यूज़: नीमच पुलिस ने 30 किलो डोडाचूरा के साथ स्विफ्ट कार चालक को दबोचा
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
20 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 20 नवम्बर 2025, 9:20 अपराह्न IST)

जावद/नयागाँव। मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी प्रदेशव्यापी अभियान के तहत, नीमच जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जावद थाना अंतर्गत नयागाँव पुलिस चौकी ने एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार से 30 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया, और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (अअपु) जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जावद निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश नाकाम

घटना बुधवार, दिनांक 19.11.2025 की है। नयागाँव चौकी प्रभारी मंगलसिंह राठौड़ की टीम ने नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाइवे पर रेल्वे फाटक के समीप नाकाबंदी की थी। पुलिस को नीमच की ओर से आती हुई एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (क्र. RJ-27-CD-6966) दिखाई दी।

पुलिस को देखते ही कार चालक ने कट मारकर और तेज गति से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।

आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पकड़े गए चालक ने अपना नाम रमेश पिता अखाराम मेघवाल (उम्र 33 साल), निवासी मेघवालों का वास, जाटावास, लोहावट, जिला फलोदी, राजस्थान बताया।

तलाशी के दौरान, स्विफ्ट कार से 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कार सहित विधिवत ज़ब्त कर लिया। आरोपी रमेश मेघवाल को तत्काल गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर लिया गया है और मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में नयागाँव पुलिस चौकी की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories