चित्तौड़गढ़ में खूनी संघर्ष: सवारियों पर विवाद में बस कंडक्टर का मर्डर
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
22 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 22 नवम्बर 2025, 8:31 अपराह्न IST)

चित्तौड़गढ़, राजस्थान: सवारियां बैठाने को लेकर उपजा एक मामूली विवाद चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक बस कंडक्टर की निर्मम हत्या कर दी गई। भदेसर थाना क्षेत्र के होड़ा चौराहे पर ऑटो चालकों के समूह ने निजी बस कंडक्टर जगन्नाथ गुर्जर (52) पर ईंट और सरिया से जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी ऑटो चालक सत्यनारायण उर्फ सत्तू कलाल मौके से फरार हो गया।

होड़ा चौराहे पर घात लगाकर हमला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद भादसोड़ा चौराहे पर दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ था। निजी बसों और ऑटो ड्राइवरों के बीच सवारियों को लेकर लंबे समय से चला आ रहा तनाव शनिवार को जगन्नाथ गुर्जर और ऑटो ड्राइवर सत्यनारायण कलाल के बीच तीखी बहस में बदल गया।

भादसोड़ा से जगन्नाथ बस लेकर आगे निकल गए, लेकिन गुस्साई ऑटो चालकों की टोली ने उनका पीछा होड़ा चौराहे तक किया। जैसे ही कंडक्टर जगन्नाथ बस से नीचे उतरे, सत्यनारायण और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हिंसक मारपीट में ईंट और सरिया का इस्तेमाल किया गया, जिससे जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

स्थानीय निवासी कन्हैया लाल गुर्जर की सूचना पर एंबुलेंस बुलाई गई। घायल जगन्नाथ को तत्काल चित्तौड़गढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि दम तोड़ने से पहले घायल जगन्नाथ ने मुख्य हमलावर के तौर पर सत्यनारायण कलाल का नाम लिया था।

भदेसर थानाधिकारी घेवर चंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक नाहरगढ़ का रहने वाला था। ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों के खिलाफ परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।

भदेसर थानाधिकारी घेवर चंद ने कहा, “हमने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि परिवहन कर्मियों के बीच यह तनाव लंबे समय से था, जिस पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह बड़ी वारदात हुई है। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories