बुझ गया घर का इकलौता चिराग, खेत पर मोटर चालू करते समय करंट लगने से युवा सेल्समैन की दर्दनाक मौत
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
23 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 23 नवम्बर 2025, 10:48 अपराह्न IST)

 

111 1
मृतक : वीरसिंह पिता मुकेश गुर्जर।

(नीमच/झांलरी, क्राइम रिपोर्टर): नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम झांलरी में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहाँ खेत पर सिंचाई करने गए एक 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से अकाल मृत्यु हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

कैसे हुआ हादसा ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरसिंह (पिता मुकेश गुर्जर) पेशे से सहकारी संस्था में सेल्समैन थे। रविवार को वे अपने खेत पर फसल में पानी देने के उद्देश्य से गए थे। जैसे ही उन्होंने ट्यूबवेल की मोटर चालू करने का प्रयास किया, स्टार्टर और केबल में प्रवाहित हो रहे हाईटेंशन करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। झटका इतना भीषण था कि वीरसिंह झुलसकर दूर जा गिरे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: आसपास मौजूद किसानों ने जब वीरसिंह को खेत में अचेत अवस्था में देखा, तो तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई। आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से नीमच के गुप्ता अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वीरसिंह परिवार के इकलौते वारिस थे और घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस कार्रवाई: नीमच सिटी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories