नीमच में ‘घरेलू गैस’ की कॉमर्शियल खपत पर प्रशासन का डंडा: बस स्टैंड और कलेक्ट्रेट रोड की 6 होटलों पर छापा, 7 सिलेंडर जब्त
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
25 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 25 नवम्बर 2025, 8:13 अपराह्न IST)

नीमच (रिपोर्टर): घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर मुनाफा कमाने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर नीमच जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देशों के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

बस स्टैंड और कलेक्ट्रेट रोड पर कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) श्री आर.एन. दिवाकर के नेतृत्व में टीम ने शहर के 17 प्रमुख प्रतिष्ठानों की औचक जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि कई प्रसिद्ध नाश्ता सेंटर और भोजनालयों में नियमों को ताक पर रखकर कॉमर्शियल की जगह सब्सिडी वाले घरेलू (लाल) गैस सिलेंडरों का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था।

इन प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज (जब्ती विवरण): विभाग ने मौके से कुल 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं और 6 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।

  1. राजभोग रेस्टोरेंट (बस स्टैंड): यहाँ सबसे ज्यादा 2 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।

  2. शिव नाश्ता भण्डार (बस स्टैंड): 1 सिलेंडर जब्त।

  3. सांवरा नाश्ता सेंटर (बस स्टैंड): 1 सिलेंडर जब्त।

  4. बालाजी नाश्ता सेंटर: 1 सिलेंडर जब्त।

  5. सांवरिया भोजनालय: 1 सिलेंडर जब्त।

  6. द्वारिका रेस्टोरेंट (कलेक्ट्रेट रोड): 1 सिलेंडर जब्त।

अपर कलेक्टर कोर्ट में चलेगा केस सभी जब्त सिलेंडरों को कस्टडी में लेकर संबंधित प्रतिष्ठान मालिकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (Essential Commodities Act 1955) के तहत प्रकरण बनाए गए हैं। अब यह मामले अपर कलेक्टर के न्यायालय में चलेंगे, जहां इन पर भारी जुर्माना या सजा हो सकती है।

प्रशासन की चेतावनी: सुधर जाएं, वरना खैर नहीं जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होटलों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग और वाहनों में अवैध रिफिलिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल नीले रंग के कमर्शियल सिलेंडर का ही उपयोग करें और अपने बिल-वाउचर सुरक्षित रखें, अन्यथा अगली बार और भी कड़ी कार्रवाई होगी।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories