Manasa Police की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ 2 शातिर अंतर्राज्जीय चोर सहित 4 गिरफ्तार

Manasa Police
मनासा | नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Manasa Police को एक बड़ी सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर 90 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है । इस मामले में बाछड़ा समुदाय के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 2 शातिर अंतर्राज्यीय चोर हैं ।
मुखबिर की सूचना पर Manasa Police ने की घेराबंदी
दिनांक 06.01.2026 को Manasa Police को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि अवैध शराब की तस्करी की जा रही है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग टीमें बनाकर घेराबंदी की:
पहली कार्रवाई: हाडीपीपल्या निवासी अक्षय और अर्जुन बाछड़ा को पल्सर मोटरसाइकिल पर 20 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । ये दोनों पूर्व के कई अपराधों में फरार चल रहे थे ।
दूसरी कार्रवाई: Manasa Police ने दूसरी सूचना पर पिंटू उर्फ प्रकाश और अनिकेत को 70 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । आरोपी पिंटू राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार थाने के एक मामले में फरार चल रहा था ।
पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों में से पिंटू और अक्षय शातिर अपराधी हैं, जिन पर मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं:
पिंटू उर्फ प्रकाश (तलाउ): इस पर कुकड़ेश्वर, रामपुरा, नीमच कैंट, जीरन और राजस्थान के झालावाड़ व शाहपुरा में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 11 मामले दर्ज हैं ।
अक्षय (हाडीपीपल्या): इसके विरुद्ध मनासा थाने में चोरी और आबकारी अधिनियम के 4 मामले दर्ज हैं ।
अर्जुन उर्फ राजकुमार (हाडीपीपल्या): इसके खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं ।
अनिकेत (हाडीपीपल्या): इसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।
सराहनीय भूमिका
इस बड़ी कार्रवाई में Manasa Police के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी मनासा श्रीमती निकिता सिंह का कुशल मार्गदर्शन रहा । टीम में थाना प्रभारी मनासा सहित उप निरीक्षक तेज सिंह सिसोदिया, नीलेश सोलंकी, सउनि दिलीप कलमोदिया और अन्य आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
यह भी पढ़ें: Google AI की इस भारी गलती पर Elon Musk ने ली चुटकी, इंटरनेट पर मचा तहलका

