नीमच में अतिक्रमण पर संग्राम: Nagar Palika की कार्रवाई में फूटा गुस्सा, रसूखदारों के आगे नतमस्तक प्रशासन?
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
02 फ़रवरी 2026, (अपडेटेड 02 फ़रवरी 2026, 6:19 अपराह्न IST)

नीमच। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का दावा करने वाली Nagar Palika और जिला प्रशासन की टीम सोमवार को एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आई। सोमवार सुबह किलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग और केंद्रीय विद्यालय की दीवार से सटी करीब 15 से 20 अवैध गुमटियों को हटाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हालांकि, यह कार्रवाई जितनी प्रशासनिक सख्ती के लिए चर्चा में रही, उससे कहीं अधिक विवादों और तीखी बहस की भेंट चढ़ गई। इस दौरान न केवल सत्ताधारी दल के पार्षद और अधिकारियों के बीच जुबानी जंग हुई, बल्कि प्रशासन की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए।

किलेश्वर महादेव मार्ग पर भारी हंगामा: पार्षद बनाम अधिकारी

Nagar PalikaNagar Palika Nagar Palika

Nagar Palika की कार्रवाई की भनक लगते ही भाजपा पार्षद विनीत पाटनी मौके पर पहुंच गए और Nagar Palika के अमले को आड़े हाथों लिया। देखते ही देखते माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पार्षद पाटनी का सीधा आरोप था कि प्रशासन केवल गरीबों की गुमटियां उजाड़ने में दिलचस्पी रखता है, जबकि शहर के असली ‘मगरमच्छ’ आज भी सुरक्षित हैं।

पार्षद ने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर Nagar Palika की यह कार्रवाई केवल कुछ दिनों का नाटक क्यों बनकर रह जाती है? उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व में लायंस पार्क और सिटी रोड श्मशान घाट मार्ग से गुमटियां हटाई गई थीं, लेकिन आज वहां पहले से अधिक अवैध कब्जे हो चुके हैं। पाटनी ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि किलेश्वर मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर एक ही कतार में कई दुग्ध पार्लर संचालित हो रहे हैं, जो वास्तव में गुटखा, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के अड्डे बन चुके हैं।

गायत्री मंदिर रोड: राजनीतिक दबाव के आगे पस्त प्रशासन!

इस पूरी कार्रवाई के दौरान शहर के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन के दोहरे रवैये पर उंगली उठाई है। सबसे बड़ा सवाल गायत्री मंदिर रोड को लेकर है। हकीकत यह है कि Nagar Palika और प्रशासन की टीम इस मार्ग पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गायत्री मंदिर मार्ग पर दुकानदारों ने फुटपाथ तक कब्जा कर रखा है और अपना सामान सड़कों पर फैला दिया है।

हैरानी की बात यह है कि दिवाली के समय प्रशासन ने यहां 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन आज महीनों बीत जाने के बाद भी एक पत्थर तक नहीं हिलाया गया। फुटपाथ पर अवैध कब्जे के कारण दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन (बाइक और कार) सीधे सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे इस मार्ग पर निकलना दूभर हो गया है। सूत्रों का कहना है कि गायत्री मंदिर रोड के रसूखदार दुकानदारों के पीछे भारी ‘राजनीतिक दबाव’ है, जिसके कारण Nagar Palika का अमला वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। क्या नियम केवल बेसहारा गुमटी वालों के लिए हैं? क्या रसूखदारों को शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ने का लाइसेंस मिल गया है?

अधिकारियों का पक्ष और भविष्य की चेतावनी

विवादों के बीच, Nagar Palika सीएमओ दुर्गा बामनिया ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी दबाव में काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय और किलेश्वर मार्ग को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि दुग्ध पार्लरों की भी जांच की जाएगी और जो नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन्हें हटाया जाएगा।

इसके साथ ही प्रशासन ने अब अपना अगला निशाना मनासा नाका स्थित पीजी कॉलेज के बाहर जमी गुमटियों को बनाया है। वहां भी नोटिस और मुनादी के जरिए अल्टीमेटम दिया जा चुका है। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या गायत्री मंदिर रोड का अतिक्रमण कभी हटेगा या वह राजनीतिक संरक्षण में प्रशासन का मुंह चिढ़ाता रहेगा?

प्रशासन के लिए सीधी चुनौती

अगर Nagar Palika वाकई शहर का सौंदर्यीकरण और यातायात सुधारना चाहती है, तो उसे ‘पिक एंड चूज’ की नीति छोड़नी होगी। केवल गरीब रेहड़ी वालों को हटाकर वाहवाही लूटने के बजाय, उन रसूखदारों पर भी कार्रवाई करनी होगी जिन्होंने सड़कों और फुटपाथों को अपनी निजी जागीर समझ लिया है। जब तक गायत्री मंदिर रोड जैसे हॉटस्पॉट पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रशासन की हर मुहिम केवल कागजी और दिखावटी ही मानी जाएगी।


यह भी पढ़ें: Neemuch 4 lane Project के रडार पर 200 साल पुरानी आस्था: क्या 106 करोड़ की सड़क के लिए टूटेगा बालाजी मंदिर?

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories