Rinku Singh Father Death: लिवर कैंसर से हारी जंग, 60 की उम्र में रिंकू सिंह के पिता का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

अलीगढ़ (The Times of MP Aligarh News): भारतीय क्रिकेट जगत और टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर शुक्रवार की सुबह दुखों का पहाड़ (Rinku Singh Father Death) टूट पड़ा। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया उठ गया है। रिंकू सिंह के पिता, खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस दुखद खबर के आते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Rinku Singh Father Death: फोर्थ स्टेज का लिवर कैंसर बना काल
Rinku Singh Father Death में प्राप्त जानकारी के अनुसार, खानचंद सिंह फोर्थ स्टेज के लिवर कैंसर (Fourth Stage Liver Cancer) से पीड़ित थे। यह बीमारी बेहद जानलेवा मानी जाती है और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी।
Rinku Singh Father Death स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू सिंह का परिवार गहरे सदमे में है।
देश सेवा और पितृ धर्म के बीच रिंकू का संघर्ष
रिंकू सिंह के लिए पिछले कुछ दिन मानसिक रूप से बेहद तनावपूर्ण रहे हैं। एक तरफ देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेलने की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ पिता की बिगड़ती तबीयत। मंगलवार को जैसे ही उन्हें पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, वे टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। इस वजह से उन्हें टी-20 विश्वकप का महत्वपूर्ण प्रैक्टिस सेशन भी छोड़ना पड़ा था।
पिता का हाल जानने के बाद, अपने कर्तव्य को निभाते हुए रिंकू 25 फरवरी को वापस चेन्नई लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, मानसिक तनाव और पारिवारिक स्थिति को देखते हुए 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर नजर आए थे। अब पिता के निधन (Rinku Singh Father Death) की खबर मिलने के बाद सूत्रों के मुताबिक रिंकू तुरंत घर के लिए रवाना हो गए हैं।
संघर्ष की मिसाल: गैस सिलेंडर डिलीवरी से बनाया स्टार क्रिकेटर

Rinku Singh Father Death रिंकू सिंह की कहानी फर्श से अर्श तक पहुंचने की एक जीती-जागती मिसाल है, और इसमें उनके पिता खानचंद सिंह का संघर्ष भी उतना ही शामिल है। रिंकू का बचपन बेहद अभावों और कठिनाइयों में बीता। उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे।
केकेआर (KKR) को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में रिंकू ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था, “मेरे परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे और हम पांचों भाई उनकी मदद करते थे। हम बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे।”
रिंकू ने बताया था कि शुरुआत में पिता उन्हें क्रिकेट खेलने से मना करते थे। उन्हें लगता था कि खेल से भविष्य नहीं बनेगा, लेकिन रिंकू की लगन और मां के सपोर्ट ने उन्हें आगे बढ़ाया। जब रिंकू का चयन बड़े स्तर पर हुआ, तो पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। आज जब रिंकू सफलता के शिखर पर हैं, तो उनके सबसे बड़े समर्थक यानी उनके पिता अब उनके साथ नहीं रहे।
मां ने उधार लेकर दिए थे बैट के पैसे
रिंकू सिंह का क्रिकेट सफर आसान नहीं था। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में उनके पास क्रिकेट किट खरीदने के पैसे नहीं थे। वे सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करते थे। जब शहर के पास एक टूर्नामेंट के लिए पैसों की जरूरत थी, तब उनकी मां ने दुकानदार से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। पिता हमेशा पढ़ाई पर जोर देते थे, लेकिन रिंकू का जुनून क्रिकेट था। आज रिंकू की कामयाबी के पीछे उसी संघर्ष और पिता की कड़ी मेहनत की नींव है।
शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम
यह समय रिंकू सिंह के परिवार के लिए दोहरी खुशियों का होना चाहिए था, लेकिन नियति (Rinku Singh Father Death ) को कुछ और ही मंजूर था। रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की सगाई हो चुकी है और दोनों इसी साल जून में शादी के बंधन में बंधने वाले थे।
पिछले साल लखनऊ में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी। इससे पहले भी दो बार शादी की तारीखें आगे बढ़ाई जा चुकी थीं। पहले 18 नवंबर 2025 की तारीख तय हुई थी, फिर फरवरी 2026, लेकिन वर्ल्ड कप और क्रिकेट सीरीज के चलते इसे टालना पड़ा। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया था कि आईपीएल (IPL) के बाद, जब रिंकू फ्री होंगे, तब काशी में शादी होगी और अलीगढ़ में रिसेप्शन होगा। लेकिन अब शादी की शहनाई बजने से पहले ही घर में मातम (Rinku Singh Father Death) पसर गया है।
Rinku Singh Father Death: वर्ल्ड कप में रिंकू का प्रदर्शन और भविष्य
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप रिंकू सिंह के लिए अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया के फिनिशर कहे जाने वाले रिंकू इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में संघर्ष कर रहे हैं। 5 मैचों में वे केवल 24 रन ही बना सके हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में तो उनका खाता भी नहीं खुला था।
अब पिता के निधन (Rinku Singh Father Death) के बाद यह देखना होगा कि रिंकू सिंह मानसिक रूप से कब तक उबर पाते हैं और टीम इंडिया में उनकी वापसी कब होती है। पूरा देश और क्रिकेट प्रेमी इस दुख की घड़ी में रिंकू सिंह और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
यह भी पढ़ें: Heart Attack: 9 साल की बच्ची की दिल के दौरे से मौत, 4 महीने पहले भाई ने भी ऐसे ही तोड़ा था दम

