चंडीगढ़ ब्रेकिंग: थार Roxx पर खरोंचें, ₹1 लाख का नुकसान! वकील ने DGP/SSP से मांगी पड़ोसी की पिटाई की ‘इजाज़त’
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
08 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 08 नवम्बर 2025, 8:06 अपराह्न IST)

चंडीगढ़। राजधानी चंडीगढ़ से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 44B के निवासी और पेशे से वकील धर्मेंद्र सिंह रावत ने अपने पड़ोसी की पिटाई करने की लिखित अनुमति मांगी है। यह एप्लीकेशन सिर्फ पुलिस को नहीं, बल्कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, गृह सचिव, DGP, SSP और बार काउंसिल चेयरमैन तक को भेजी गई है।

क्या है पूरा मामला?

वकील रावत का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने ईर्ष्या के चलते उनकी नई महिंद्रा थार Roxx (नंबर CH 01 CY 2894) पर तेजधार वस्तु से जानबूझकर कई बार खरोंचें मारीं, जिससे उन्हें एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

FIR न होने पर उठाया कानूनी कदम

रावत ने दावा किया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है, जिसे उन्होंने सबूत के तौर पर पुलिस अधिकारियों को सौंपा। हालांकि, उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद सेक्टर 34 पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है।

BNS धारा 35(b) का तर्क

कार्रवाई न होने से नाराज़ वकील ने अब एक अजीबोगरीब कानूनी तर्क दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यदि पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं करती, तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 35(b) उन्हें अपने शरीर और संपत्ति की रक्षा का अधिकार देती है।

वकील का बयान: “यदि पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज नहीं किया, तो मैं कानून के तहत सार्वजनिक रूप से उस व्यक्ति को थप्पड़ या मारने के लिए बाध्य हूँ।”

रावत ने आगे कहा कि वह ऐसा करने से पहले पुलिस और मीडिया को औपचारिक रूप से सूचित करेंगे, ताकि उनके कानूनी अधिकार का दुरुपयोग न समझा जाए।

पुलिस की प्रतिक्रिया

इस मामले पर सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, हो सकता है कि वकील ने शिकायत सीधे सीनियर अफसरों को भेजी हो। वहीं, वकील ने पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट के ‘ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार (2013)’ के फैसले की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें गंभीर अपराध होने पर FIR दर्ज करना अनिवार्य है।

यह मामला अब चंडीगढ़ के पुलिस और न्यायिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories