उपेक्षा का शिकार नीमच का ऐतिहासिक जावी कमल सरोवर, सौंदर्यीकरण योजना फाइलों में कैद!
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
10 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 10 नवम्बर 2025, 10:00 पूर्वाह्न IST)

Screenshot 2025 1110 084247

नीमच: जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित जावी का ऐतिहासिक कमल सरोवर, जो पूरे नीमच जिले की शान और पहचान है, आज प्रशासन की घोर उपेक्षा का शिकार होकर बदहाली के आंसू बहा रहा है। मंदसौर के तेलिया तालाब की तर्ज पर इसके सौंदर्यीकरण और विकास की बहुप्रतीक्षित योजनाएँ केवल सरकारी फाइलों की धूल फांक रही हैं, और धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हो सका है।

​कमल के दुर्लभ फूलों के लिए विख्यात यह प्राचीन सरोवर मौर्यकालीन महत्व रखता है, जैसा कि किनारे लगे शिलालेख से पता चलता है। ग्रामीणों का मानना है कि यहां खिलने वाले अष्ठदल कमल (दुर्लभ प्रजाति) का वर्णन रामचरित मानस और पुराणों में भी मिलता है। किंवदंतियों के अनुसार, एक संत कैलाश मानसरोवर से 108 पंखुड़ियों वाले विशेष कमल के फूल लाए थे, जिसने इस पूरे तालाब को कमल वाटिका में बदल दिया था।

​बदहाल सफाई व्यवस्था और टूटे सपने

​सौंदर्यीकरण के प्रथम चरण के मास्टर प्लान में तालाब के चारों ओर रेलिंग, इंटरलॉक ब्लॉक और सौर ऊर्जा से रोशनी जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया था, ताकि इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाया जा सके। लेकिन, हकीकत यह है कि तालाब के किनारे गंदगी और कचरे के ढेर लगे हैं, जो स्थानीय सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।

​सन 2000-2002 में अल्पवर्षा के कारण तालाब सूख गया था, जिसके बाद हुई खुदाई से कमल खिलना बंद हो गए थे। हालांकि, 2006 में भारी बरसात के बाद कमल फिर से खिलने लगे और गांव की पहचान बन गए। बावजूद इसके, प्रशासन की उदासीनता ने वर्षों पुराने इस जलाशय को बदहाली की खाई में धकेल दिया है। जावी के ग्रामीणों ने अब मांग की है कि इस प्राचीन धरोहर को संरक्षित करने और योजना को तुरंत अमल में लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories