Times of MP Exclusive: मनासा में लोकायुक्त का ‘हंटर’, बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
24 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 24 नवम्बर 2025, 2:49 अपराह्न IST)

(रिपोर्टर: दिलीप बोराना)

मनासा (नीमच): शासकीय कार्यालयों और बैंकों में भ्रष्टाचार के दीमक किस कदर जड़े जमा चुके हैं, इसका ताजा उदाहरण सोमवार को नीमच जिले के मनासा में देखने को मिला। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की मनासा शाखा में पदस्थ सब-स्टाफ को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया है।

क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनासा के रामनगर कॉलोनी (वार्ड नं. 19) निवासी आंचल नागदा (पिता लोकेश नागदा) ने अपने लोन की प्रक्रिया के लिए बैंक में आवेदन किया था। आरोप है कि लोन पास करने और फाइल आगे बढ़ाने की एवज में बैंक का सब-स्टाफ रूपेश कौशल लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, श्री आनंद यादव से की।

2 2

सत्यापन के बाद जाल बिछाया शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त डीएसपी श्री राजेश पाठक के निर्देशन में इंस्पेक्टर हिना डाबर ने मामले का सत्यापन किया। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर लोकायुक्त ने ट्रैप की योजना बनाई।

सोमवार (24-11-2025) को जैसे ही रूपेश कौशल ने आवेदक से रिश्वत के 15,000 रुपये अपने हाथ में लिए, मौके पर मौजूद लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने उसे धर दबोचा। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

इनकी रही मुख्य भूमिका इस सफल कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) राजेश पाठक, निरीक्षक हिना डाबर सहित टीम के सदस्य श्याम शर्मा, अनिल ऑटोलीय, हितेश लालावत, उमेश जाटवा और इसरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल बैंक परिसर में ही आगे की कागजी कार्यवाही जारी है।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories