एक्सक्लूसिव: मनासा के आंतरी माता में ‘लापरवाही’ का करंट! ग्रिड ऑपरेटर की चूक से 43 वर्षीय कर्मी बुरी तरह झुलसा
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
18 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 18 नवम्बर 2025, 9:27 अपराह्न IST)

गंभीर हादसा: 33 KV लाइन की चपेट में आने से शरीर का बड़ा हिस्सा जला, नीमच रेफर

(दिलीप बोराना)

मनासा, मध्य प्रदेश। मनासा क्षेत्र के आंतरी माता गांव में मंगलवार देर शाम विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली लाइन पर काम कर रहे 43 वर्षीय बंशीदास पिता रामदास बैरागी 33 KV की हाई-टेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर ग्रिड ऑपरेटर की चूक को जिम्मेदार ठहराया है।

परमिट था, फिर भी ऑन कर दी लाइन

यह दुर्घटना शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच हुई, जब बंशीदास अपने पिता रामदास बैरागी और अन्य साथियों के साथ आंतरी माता में घरेलू लाइन की केबल खींचने और मीटर लगाने का काम कर रहे थे। कार्य के लिए विभाग द्वारा विधिवत ग्रिड से शटडाउन (परमिट) लिया गया था, यानी लाइन पूरी तरह बंद थी।

लेकिन रामदास बैरागी के अनुसार, “परमिट होते हुए भी ग्रिड ऑपरेटर की लापरवाही के कारण बिजली अचानक चालू कर दी गई।” बंशीदास सीधे 33,000 वोल्ट की बड़ी लाइन के करंट की चपेट में आ गए।

खंभे से गिरे, ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जला

करंट इतना भयानक था कि बंशीदास के ऊपरी शरीर का एक बड़ा हिस्सा गंभीर रूप से जल गया। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने मांग की है कि जिस ग्रिड ऑपरेटर ने परमिट के बावजूद लाइन चालू की, उस दोषी कर्मचारी पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए। विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories